NZ vs ZIM Test Match 2025: जिम्बाब्वे के बुलवायो में न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच पहले टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। कीवी टीम को महज 8 रन का लक्ष्य मिला, जिसे 1 विकेट खोकर टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। टीम को जीत दिलाने में टीम के स्टार गेंदबाज मैट हेनरी ने अहम भूमिका निभाई, उन्हों ने दोनों पारियों में 9 विकेट चटकाए।
Read More: NZ vs ZIM 1st Test: दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने ली 158 रन की बढ़त, जिम्बाब्वे ने गंवाए 2 विकेट…
हेनरी की शानदार गेंदबाजी…
मैच के पहले टेस्ट के पहली पारी में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया , पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 149 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए।
टीम ने 15.3 ओवर में 3 मेडन डालकर 39 रन देकर 6 विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां 5 विकेट और जिम्बाव्बे के खिलाफ पहला हॉल था।
#NewZealand beat #Zimbabwe
1st Bulawayo Test by 9 Wickets 🏏#ZIM 🇿🇼 – 149 & 165#NZ 🇳🇿 – 307 & 8/1Player of the Match – #MattHenry (6/39 & 3/51)#ZIMvNZ #ZIMvsNZ #NZvZIM #NZvZIM #Blackcaps #TestCricket #Cricket #CricketNews #CricketTwitter pic.twitter.com/PCAL6OXVVR
— Nishant Dravid (@nishantdravid73) August 1, 2025
न्यूजीलैंड की पहली पारी…
कीवी टीम ने पहली पारी में 307 बनाकर मजबूत बढ़त हासिल कर ली। डेवोन कॉनवे ने 88 रन बनाए (12 चौके, 170 गेंदें)। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला था। डेरिल मिचेल ने 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके, 1 छक्का शमिल है। यह उनका 15वां अर्धशतक रहा।
जिम्बाब्वे दूसरी पारी में भी फ्लॉप, सेंटनर का जलवा…
दूसरी पारी में जिम्बाब्वे की टीम 165 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड को मात्र 8 रनों का लक्ष्य मिला।
वहीं मिचेल सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। हेनरी ने दूसरी पारी में भी 21 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट झटके। मैच में कुल 9 विकेट लिए: पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाएं।
अब तक हेनरी 31 टेस्ट में 129 विकेट ले चुके हैं, जिनकी औसत 28.45 रही है।
NEW ZEALAND WON THE FIRST TEST BY 9 WICKETS!
Zim 148 & 165,
NZ 307-9 & 8-1#ZIMvsNZ pic.twitter.com/XEyUX00sgR— #BackTheBLACKCAPS 🇳🇿 (@KW_Fans436) August 1, 2025
कॉनवे और मिचेल के टेस्ट करियर पर एक नजर…
डेवोन कॉनवे ने अब तक 28 टेस्ट मैच खेले है, जिसमें से 53 पारियां खेली और अब तक उन्होंने 1928 रन बनाए है। कॉनवे ने अब तक 12 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं, एक पारी में सबसे ज्यादा 200 रन बनाए हैं।
वही डेरिल मिचेल की बात करें तो उन्होंने अब तक 32 मैचों में 53 पारियां खेली हैं। उन्होंने अब तक 2139 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है।
न्यूजीलैंड को 1-0 की सीरीज बढ़त…
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टीम ने हर विभाग में जिम्बाब्वे से बेहतर प्रदर्शन किया। अब दोनों टीमें जल्द ही दूसरे टेस्ट के लिए मैदान में उतरेंगी, जहां जिम्बाब्वे की कोशिश होगी वापसी की।
