Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • NZ vs ZIM 1st Test: दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने ली 158 रन की बढ़त, जिम्बाब्वे ने गंवाए 2 विकेट…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

NZ vs ZIM 1st Test: दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने ली 158 रन की बढ़त, जिम्बाब्वे ने गंवाए 2 विकेट…

Hema Gupta August 1, 2025

NZ vs ZIM 1st Test: जिम्बाब्वे के बुलवायो में न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट पहले मैच के दूसरे दिन यानि की 31 जुलाई को मैच की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने अपनी पारी में 307 रन बनाए। इस पारी के साथ कीवी टीम को पहली इनिंग में 158 रन की अहम बढ़त मिली। न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत 92/0 से की थी, लेकिन फिर विकेट गिरते गए।

Read More: IND vs ENG 5th Test: पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट गवांकर महज 204 रन बनाए!

डेवोन कॉन्वे का शानदार 88 रन…

कीवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 88 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने पहली पारी में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन शतक से चूक गए। वहीं उनके जोड़ीदार विल यंग 41 रन बनाकर आउट हुए।

मिडिल ऑर्डर ने किया निराश…

नंबर-3 बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने 34 रन बनाए। रचिन रवींद्र केवल 2 रन पर पवेलियन लौटे। डेरिल मिचेल ने एक छोर संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका। टॉम ब्लंडेल (2), ब्रेसवेल (9), सैंटनर (19) और हेनरी (5) जैसे बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए।

नाथन स्मिथ 22 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। न्यूजीलैंड ने 96.1 ओवर में 307 रन बनाकर अपनी पहली पारी समाप्त की।

जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके। तनाका चिवांगा को 2 विकेट मिले। जबकि न्यूमैन न्याम्हुरी, सिकंदर रजा, शॉन विलियम्स और मसेकेसा को 1-1 सफलता मिली।

Stumps day 2!
ZIM 149,
NZ 307-9,
ZIM 31-2#ZIMvsNZ pic.twitter.com/4pdsD1gA3J

— #BackTheBLACKCAPS 🇳🇿 (@KW_Fans436) July 31, 2025

जिम्बाब्वे की दूसरी पारी की खराब शुरुआत…

अपनी दूसरी पारी की शुरुआत में ही जिम्बाब्वे ने दो विकेट गंवा दिए। ब्रायन बेनेट 18 रन और बेन करन 11 रन बनाकर आउट हुए। निक वेल्श 2 रन और नाइट वॉचमैन मसेकेसा 0 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। टीम का स्कोर 31/2 रहा।

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और विलियम ओ’रूर्क ने 1-1 विकेट लिया।

पहले दिन जिम्बाब्वे 149 पर ऑलआउट…

पहले दिन जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में केवल 149 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने मजबूत शुरुआत की और बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बना लिए थे। डेवोन कॉन्वे (51*) और विल यंग (41*) नॉटआउट लौटे थे।

𝗗𝗔𝗬 𝟭, 𝗜𝗡𝗡𝗜𝗡𝗚𝗦 𝗕𝗥𝗘𝗔𝗞

Zimbabwe were bowled out for 149 in their first innings of the first Test against New Zealand. #ZIMvNZ #ExperienceZimbabwe 📝: https://t.co/uQTC7k1vlN pic.twitter.com/NQjPxhEemc

— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 30, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Government Building: रैणी चिकित्सालय परिसर में जर्जर BCMO कार्यालय भवन की मरम्मत की दरकार
Next: 9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव: कौन बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा चेहरा?

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.