NZ vs SA T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप का 24वां मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 फरवरी यानी की आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 6.30 बजे टॉस किया जाएगा।
बता दें कि, जो भी टीम आज का मैच जीतेगी। वो 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच जाएगी।
दोनों टीमों का अब तक का हॉल
Group-D में दोनों टीमों ने अब तक 2-2 मैच खेले है। साउथ अफ्रीका की बात करें तो पहला मैच उसने कनाडा के खिलाफ खेला जिसमें कनाडा को 57 रन से शिकस्त दी। वहीं दूसरा मैच अफगानिस्तान से हुआ, जिसमें डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की।

वहीं न्यूजीलैंड टीम की बता के तो पहले मैच में उसका सामना अफगानिस्तान से हुआ, जिसमें न्यूजीलैंट ने उसे 5 विकेट से हराया। वहीं दूसरा मुकाबला UAE के साथ खेला गया, जिसमें UAE के खिलाफ 174 रन का टारगेट चेज करे बिना विकेट गवाएं शानदार जीत दर्ज की।
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड
T-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 18 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 11 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। वहीं न्यूजीलैंड महज 7 मैच में ही जीत हासिल कर सका।

T-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमें 4 बार आपस में भिड़ चुकी हैं, जिसमें से न्यूजीलैंड को ही हर मैच में हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका
एडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा।
न्यूजीलैंड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी।
