Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • NZ vs IND T20 Match Result: भारत ने 5 मैचों की सीरीज का खिताब 4-1 से अपने नाम किया!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

NZ vs IND T20 Match Result: भारत ने 5 मैचों की सीरीज का खिताब 4-1 से अपने नाम किया!

Hema Gupta February 1, 2026

NZ vs IND T20 Match Result: 5 मैचों की T-20 सीरीज के पांचवें मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर 4-1 से T20 का खिताब अपने नाम किया। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तीसरा सबसे बड़ा t20 में स्कोर खड़ा किया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 225 रन बनाकर सिमय गई

भारतीय टीम की शानदार जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद में 30 रन बनाए, जिसमें 4 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। वहीं 42 गेंदों में ईशान किशान ने ठोका शतक, जिसमें 10 छक्के, 6 चौके शामिल रहें। टीम के कप्तान 30 गेंद में 63 रन बनाकर T20 में सबसे तेज 3000 रन पूरे कर लिए। इनके अलावा टीम से हार्दिक ने 42 रन, संजू सैमसंग ने 6 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 8 रन, शिवम दूबे ने 7 रन बनाए।

टीम को जीत दिलाने में कप्तान और ईशान किशन की अहम भूमिका रही।

ईशान का पांचवां सबसे तेज शतक

ईशान किशन ने 42 गेंदों में 10 छक्को, 6 चौके की मदद से शतक लगाया। यह शतक भारत के लिए पांचवां सबसे तेज T-20 शतक है। इतना ही नहीं यह न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया गया अब तक का सबसे तेज शतक भी है।

1️⃣0️⃣3️⃣(43)
6️⃣ fours
1️⃣0️⃣ sixes

For his brilliant maiden T20I hundred, Ishan Kishan receives the Player of the Match award 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Iu4Ke4ozvg

— BCCI (@BCCI) January 31, 2026

यह किसी भारतीय बल्लेबाज के एक T-20 इनिंग में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर है, जबकि टॉप पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 13 छक्के लगाए थे।

न्यूजीलैंड को मिली करारी शिकस्त

टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड से टिम ने 5 रन, फिन एलन ने 38 गेंद पर 80 रन बनाए। रचिन रवींद्र 30 रन, ग्लेन 7 रन, मिचैल26 रन , सोडी ने 33 रन बनाए। बाकी प्लेयर 15 रन के ऊपर बना ही नही पाए। इसी तरह टीम 20 ओवर में 225 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट चटकाएं। अक्षर पटेल को 3 विकेट और वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह को 1-1 विकेट मिला।

प्लेयर ऑफ द सीरीज रहें कप्तान सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने गेंदों के लिहाज से T-20 में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बैटर बने। इतना ही नहीं उन्होंने छठी बाहर प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता। T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। इस खास लिस्ट में अब सूर्या, कोहली और श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा तीनों के नाम 6-6 अवॉर्ड शामिल है।

Leading from the front! 🔝

For scoring 2⃣4⃣2⃣ runs in five matches, including three fifties, Captain Surya Kumar Yadav is the Player of the Series 🫡

Scorecard ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/jfl2dLpt5n

— BCCI (@BCCI) January 31, 2026

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: जुहू में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, देर रात चलीं चार गोलियां
Next: Budget 2026: बजट से पहले राष्ट्रपति से मिलीं निर्मला सीतारमण, 11 बजे संसद में पेश होंगी घोषणाएं

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.