NZ vs IND T20 Match 2026: 5 मैचों की T-20 सीरीज के पांचवें मैच में भारत और न्यूजीलैंड की 31 जनवरी यानी की आज भिड़त होगी। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।
बता दें कि, 5 मैचों की सीरीज के 4 मैच हो चुके है, जिसमें से 3 मैच में भारत ने ही बाजी मारी। वहीं 1 मैच में न्यूजीलैंड टीम ने जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने 3-1 की बढ़त के साथ T20 सीरीज अपने नाम कर चुका है।
T20 सीरीज में दोनों का हेड टू हेड
न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक इंटरनेशनल T20 में 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 15 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में ही जीत मिली है। वहीं 3 मैच टाई रहे हैं।
अगर दोनों टीमों के भारत की सरजमी पर रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच भारत में अब तक 15 T20 मैच खेले गए हैं, जिसमें होम टीम ने 10 मैचों में बाजी मारी तो वहीं महज 5 मैच में न्यूजीलैंड को सफलता मिली। 2026 की सीरीज भी न्यूजीलैंड के हाथ से निकल गई इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं T-20 सीरीज अपने नाम कर ली।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड
डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।
