NZ vs IND T20 Match 2026: 5 मैचों की T-20 सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड को 50 रन से हराकर इस सीरीज में पहली जीत दर्ज की। यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-3 से की वापसी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम से टिम साइफर्ट ने 36 गेंद में 62 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 3 छक्के शामिल रहे। टीम से डेवोन कॉन्वे ने 23 गेंद में 44 रन बनाए। रचिन ने 2 रन, ग्लेन ने 24 रन, मार्क ने 9 रन, मिचैल सैनटर ने 11 रन, जैक 13 रन बनाकर आउट हो गए। मैट ने 6 रन और डेनियल मिचेल ने 18 गेमद में 39 रन बनाकर नाबाद रहें। टीम ने भारत को 216 रन का टारगेट दिया।

भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट चटकाएं।
शिबम दूबे की सबसे तेज फिफ्टी, फिर भी मिली हार
भारत की ओर से छक्के लगाने के लिए जाने वाले अभिषेक शर्मा इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। टीम के कप्तान सूर्यकुमार महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। वही टीम से शिवम दुबे ने कमाल कर दिया। उन्होंने 15 गेंद में फिफ्टी लगा दी और उन्होंने 23 बॉल पर 65 रन की पारी खेली। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाएं। वहीं टीम से रिंकू सिंह ने 39 रन, हर्षित राणा 9 रन, हार्दिक 2 रन और संजू सैमसन ने 24 रन बनाकर आउट हो गए।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट चटकाएं। जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी को 2-2 विकेट और मैट हेनरी, जैक फाउलकस को 1-1 विकेट मिले।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड
मिचेल सैंटनर (कप्तान),वोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।
