Nutan’s 34th Death Anniversary: बालीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नूतन की आज 34वीं डेथ एनिवर्सरी हैं। हिंदी सिनेमा की एक ऐसी हीरोइन जिसकी एक्टिंग का हर कोई कायल था। लोग बोलते थे कि वह पर्दे पर आती है तो नैचुरल एक्टिंग करती है। उनकी मुस्कान और सादगी भी लोगों के दिल की गहराइयों में उतर जाती थी। अपनी जिंदगी की हर लड़ाई को बखूबी लड़कर जीतने वाली नूतन कैंसर से हार गईं। उन्होंने 21 फरवरी, 1991 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
नूतन ने 1945 में किया था डेब्यू
नूतन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1945 में फिल्म नल दमयंती से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। जब वो 14 साल की थीं, तब उन्हें फिल्म मुगल-ए-आजम में अनारकली का रोल करने का ऑफर मिला था।

हालांकि, नूतन अपने आप को उस समय बदसूरत मानती थीं, इस वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया। इसके बाद, 1950 में उन्होंने फिल्म हमारी बेटी में काम किया।
मिस इंडिया बनने वाली पहली अभिनेत्री थीं नूतन
नूतन ने साल 1952 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। तब उनकी उम्र महज 16 साल थी। नूतन इस टाइटल को जीतने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बनी। उस साल दो मिस इंडिया पेजेंट्स आयोजित किए गए थे। एक में इंद्राणी रहमान और दूसरे में नूतन विजेता बनी थीं। इसी इवेंट में नूतन को मिस मसूरी का ताज भी पहनाया गया था।
नूतन को बॉलीवुड में मिला पहला बड़ा ब्रेक
लंदन से आने के बाद नूतन को सीमा फिल्म के जरिए बॉलीवुड में पहला बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म के लिए नूतन को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उनके फिल्मी करियर को एक अलग पहचान मिली। फिर उन्होंने देव आनंद के साथ पेइंग गेस्ट (1957), राज कपूर के साथ अनाड़ी (1959), सुनील दत्त के साथ सुजाता (1959) और दिलीप कुमार के साथ कर्मा (1986) जैसी फिल्मों में काम किया।

जब साल 1963 में आई फिल्म बंदिनी में उन्होंने एक युवा कैदी का किरदार निभाया था।
जिसमें उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
स्विमसूट पहन एक्ट्रेस ने सभी को कर दिया था हैरान
नूतन हिंदी सिनेमा की पहली वह एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर स्विमसूट पहना था।
उस समय 50 या 60 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए काम करना ही बहुत बड़ी बात थी।

ऐसे में नूतन ने स्विमसूट पहन सबको चौका दिया था। उन्होंने फिल्म दिल्ली का ठग में यह कॉस्ट्यूम पहना था।
पांच बार मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड
नूतन देश की पहली ऐसी एक्ट्रेस थी, जिन्होंने लगातार पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।
यह रिकॉर्ड करीब 30 साल तक नूतन के नाम रहा था।
बाद में इस रिकॉर्ड को नूतन की भांजी काजोल ने तोड़ा था।
उन्होंने लगातार छह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।
साल 1974 में नूतन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
नूतन ने 1959 में की थी शादी..
नूतन सिर्फ 23 की उम्र में सन1959 में लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी कर ली थी।

शादी के करीब दो साल बाद नूतन ने मोहनीश बहल को जन्म दिया।
जो बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। कई फिल्मों में उन्होंने निगेटिव रोल निभाए हैं।
Watch Now- Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री बोले राम भगवान के 5 बाप
