Nushrratt Bharuccha Crying: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नुसरत भरुचा अपने सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती है, और वो लाइम लाइट में बनी रहती है, लेकिन हालहि में नुसरत की ‘छोरी 2’ फिल्म 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है, जिसको लेकर वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ‘ड्रीम गर्ल 2’ फिल्म से उन्हें हटाकर अनन्या को लेने को अनुचित बताया।
Read More: Nushrratt Bharuccha Trolled: रैंप वॉक के दौरान नुसरत ने मॉडल के साथ किया मिसबिहेव…
Nushrratt Bharuccha Crying: नुसरत ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर कहा कि-
हाल हि में नुसरत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि – ‘मुझे तब और भी दुख हुआ जब मैं अपनी ही सीक्वल का हिस्सा नहीं थी। मुझे छोड़ फिल्म में बाकी सभी एक्टर थे। जो मुझे अच्छा नहीं लगा दोस्तों? बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। लेकिन, ठीक है, कोई समस्या नहीं है।’

मैं क्या लड़ूं? – नुसरत
नुसरत ने उन्हें ‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म के सिक्वल फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में उन्हें न लेना उन्हें अच्छा नही लगा और उन्होंने कहा कि-
‘मैं किसी ऐसी चीज से नहीं लड़ सकती, जिसके बारे में मुझे पता है कि वो नहीं बदलने वाली है। मैं क्या लड़ूं? मैं क्या कहूंगी? इस फिल्म में मैं क्यों नहीं? वे कहेंगे, क्योंकि हम तुम्हें नहीं रखना चाहते। यही सच्चाई है। बात यहीं खत्म हो जाती है। आखिरकार, यह किसी की पसंद है। मैं आपकी पसंद पर सवाल नहीं उठा सकती।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-
नुसरत ने कहा खुद पर भरोसा रखे और उन्होंने कहा, ‘मैं उन लोगों के साथ काम करूंगी जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं।’
‘ड्रीम गर्ल 2’ का हिस्सा न बन पाने पर उन्होंने दुख जताया और उन्हें हटाने के फैसले को गलत बताया उन्होंने कहा कि-
‘मुझे नहीं पता। इसका कोई तर्क नहीं है और इसका कोई जवाब भी नहीं है। मैं एक इंसान हूं, इसलिए बेशक इससे दुख होता है। बेशक, यह अनुचित लगता है। लेकिन मैं समझती हूं, यह उनका फैसला है। ठीक है, कोई समस्या नहीं है।’
Nushrratt Bharuccha Trolled: नुसरत के वर्कफ्रंट की बात करें तो…
नुसरत ने टेलीविजन में काम करने के बाद, 2006 में जय संतोषी मां से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। प्यार का पंचनामा (2011), प्यार का पंचनामा 2 (2015), सोनू के टीटू की स्वीटी(2018), ड्रीम गर्ल (2019), अकेली(2023), साल 2021 में नुसरत भरूचा की हॉरर फिल्म ‘छोरी’, जैसी फेमस फिल्मों में काम किया है।

नुसरत की ‘ड्रीम गर्ल’ 2019 में हुई थी रिलीज..
‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म 13 सितंबर 2019 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था। इसमें आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरुचा नजर आई थी। और दोनों ने शानदार एक्टिंग की थी और इसकी सिक्वल फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ सिनेमाघरों में 25 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। जिसे राज शांडिल्य ने बनाया था। फिल्म का बजट महज 35 करोड़ था जिसने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर सुपरहिट का तमगा हासिल किया था।

‘ड्रीम गर्ल 2’ सिनेमाघरों में 25 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। जिसे राज शांडिल्य ने बनाया था। फिल्म का बजट महज 35 करोड़ था जिसने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर सुपरहिट का तमगा हासिल किया था। ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ दोनों ही फिल्म में परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और सीमा पाहवा जैसे सहायक कलाकार शामिल थे।
Nushrratt Bharuccha Crying: साल 2021 में आई थी ‘छोरी’..
साल 2021 में एक फिल्म आई थी ‘छोरी’ फिल्म में नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया था और ये डायरेक्टर ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

छोरी 2017 में आई मराठी फिल्म लपाछप्पी का रीमेक थी वहीं अब नुसरत की “छोरी 2” 11 अप्रैल 2025 को Amazon Prime Video पर रिलीज हुई। इसमें नुसरत भरुचा और सोहा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।


