डिग्री की तरह अब घर बैठे मिलेगी मार्कशीटज

JIWAJI UNIVERSITY: ग्वालियर में दूर दराज के इलाकों में रहने वाले छात्रों को अब कॉशन मानी या मार्कशीट के लिए जीवाजी यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. अब जल्द ही छात्र ऑनलाइन आवेदन कर मार्कशीट घर पर मंगा सकेंगे. इतना ही नहीं छात्रों की कॉशन मनी भी अब सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी.
JIWAJI UNIVERSITY: घर बैठे मिलेगी मार्कशीट
” जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के हितों को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है. जिस तरह अभी यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा छात्रों को डिग्री, माइग्रेशन ऑनलाइन आवेदन के बाद उनके घर तक डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम तक पहुंचाई जाती है. उसी प्रकार अब विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम की पढ़ाई की शुरुआत में ही छात्र से तय कॉशन मनी जमा करा ली जाएगी और उनका एड्रेस भी नोट कर लिया जाएगा. जब परीक्षा परिणाम आएंगे तब उनकी अंकसूची बताए गए पते पर भेज दी जाएगी.”
JIWAJI UNIVERSITY: खातों में आएगी कॉशन मनी
” ना सिर्फ अंकसूची बल्कि डिग्री पूरी कर चुके छात्रों को कॉशन मनी के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा. क्योंकि डिग्री खत्म होने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों की कॉशन मनी उनके बैंक खातों में ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएगी. इसके लिए किसी तरह से यूनिवर्सियी आने की जरूरत नहीं पड़ेगी.”
JIWAJI UNIVERSITY: छात्रों को मिलेगी राहत
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दूर दराज से आने वाले छात्रों की परेशानी को देखते हुए सभी प्रक्रिया ऑनलाइन करने का फैसला लिया है. इससे छात्रों को दूर से ट्रैवल नहीं करना पड़ेगा और उनका काफी समय भी बचेगा. विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों के ऑनलाइन आवेदन के बाद उनकी डिग्री, मार्कशीट, कौशन मनी भेज दी जाएगी. इसके बा द स्टेप बाय स्टेप माइग्रेशन और ट्रांसफर सर्टिफिकेट भेजने की भी तैयारी की जाएगी.”
