त्यौहारी मौसम ख़तम होने की कगार पर है और शादियों के मौसम की शुरुआत होने वाली है और जैसे की इस साल के त्यौहारी मौसम मे सोने चांदी, गाड़ियों और अमेज़न sale मे लोगों ने जमकर खरीदी की है अनुमान यही लगाया जा रहा है की शादियों के मौसम मे भी ज़बरदस्त खरीदी देखी जाएगी I
इस साल शादियों मे मौसम मे देश भर मे करीब 48 लाख शादियों का अनुमान है और इन शादियों मे करीब 6 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद की जा रही है I 12 नवंबर 2024 से शादियों का मुहूर्त शुरू हो रहा है और इससे जुड़े सभी व्यापारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है I
इस सेक्टर से जुड़े सभी व्यापारी जिनमे आभूषण विक्रेता, शादियों के कपड़ों के विक्रेता, डेकोरेटर्स, सभी ने नये स्टॉक जमा कर लिये हैं I एक मैरिज इवेंट कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार सभी शादी हॉल, मैरिज गार्डन्स की एडवांस बुकिंग पहले से ही हो चुकी है और कैटरिंग की भी लोगों ने पहले से ही बुकिंग कर ली है I
अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी यह ख़ुशी की ख़बर है इस सेक्टर से जुड़े सभी व्यापारियों का अच्छा व्यापार होगा तो
इससे बाजाऱ मे ज़्यादा पूंजी आएगी और ज़्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे I
