भोपाल और आसपास के इलाके में कुख्यात बदमाश रहा मुख्तार मलिक के बेटा यासीन मलिक आखिरकार क्राइम ब्रांच पुलिस के गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने उसे कोहेफ़िज़ा इलाके से गिरफ्तार किया है. दरअसल यासीन मालिक का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था जिसमे वह तमंचे के साथ फायर करते दिख रहा था जैसे ही क्राइम ब्रांच को इसकी खबर लगी क्राइम ब्रांच डीसीपी अखिल पटेल ने दो टीम बनाकर सुफिया मस्जिद कोहेफ़िज़ा भेजी और घेराबंदी कर उसे पिस्टल के साथ दबोच लिया. इधर क्राइम ब्रांच एसीपी मुख़्तार कुरैशी ने बतया की यासीन भोपाल मे कोई बड़ी वारदात करने की नियत से घूम रहा था वह पिपलानी इलाके मे भी किसी से बदला लेने निकला था. क्राइम ब्रांच ने उसके पास से एक देशी पिस्टल दो जिंदा कारतूस बरामद किये है. उसके खिलाफ भोपाल के अलग अलग थानो मे करीब नो गंभीर अपराध दर्ज है. तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है तकि उससे और पूछताछ की जा सके.पुलिस इसके साथी और कार की तलाश कर रही ही है
