Nora Fatehi 33th Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं डांसर नोरा फतेही आज 33 वर्ष की हो गई। नोरा फ़तेही का जन्म कनाडा में छह फ़रवरी 1992 में हुआ था। वह कनाडा में ही पली बढ़ी हैं। उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था लेकिन उनकी मां एक भारतीय महिला हैं। नोरा फतेही ,कनाडाई डांसर, अभिनेत्री और मॉडल हैं।
एक वो दौर था कि नोरा कनाडा से महज पांच हजार रुपए लेकर मुंबई आई थीं और एक अब का दौर है जब वो एक इवेंट के 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। नोरा फतेही ने वर्ष 2014 हिंदी फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पुरी जगन्नाथ की फिल्म टेम्पर में आइटम नंबर, इट्टेज रेचीपोधम के साथ तेलुगु फिल्मों में कदम रखा ।

Nora Fatehi 33th Birthday: नोरा की लव लाइफ..
नोरा फतेही ने बहुचर्चित साल 2015 में रियालिटी शो बिग बॉस- 9 में वाइल्ड कार्ड प्रवेशी के रूप में बिग बॉस के घर में प्रवेश किया। उसके बाद नोरा फतेही का नाम टीवी एक्टर प्रिंस नरूला के साथ जोड़ा गया था। दोनों बिग बॉस में एक दूसरे के साथ ही दिखाई देते थे। प्रिंस ने ऑफिशियली रिलेशनशिप को एक्सेप्ट किया था, लेकिन नोरा ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था।

नोरा शो इंडियाज बेस्ट डांसर का हिस्सा बनी, उसके बाद से नोरा का नाम कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि, बाद में टेरेंस ने सफाई देते हुए कहा था कि हम केवल अच्छे दोस्त हैं।
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हैं नोरा
नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद नोरा को साउथ इंडस्ट्री से भी कई फिल्मों के ऑफर मिले। नोरा साल 2015 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म बाहुबली के गाने मनोहरी में नजर आई थीं। नोरा फतेही ने खुद को एक बेहतरीन आइटम नंबर डांसर के तौर पर साबित किया है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में धमाकेदार डांस किया है, जिनमें ‘दिलबर’, ‘कमरिया’, और ‘ओ साकी साकी’ जैसे गाने शामिल हैं।
नोरा के वर्कफ्रंट की बात करे तो..
हाल ही में नोरा का नया सॉन्ग स्नेक रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग में नोरा के साथ अमेरिका के फेमस सिंगर जेसन डेरुलो भी हैं। ये गाना केवल 24 घंटे में दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना बन गया है। ये गाना सिंगर रोज और ब्रूनो मार्स के फेमस सॉन्ग एपीटी के बाद दूसरे नंबर पर है।
उन्होंने हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषा की फिल्मों में अभिनय किया है। नोरा फतेही का जन्म और पालन-पोषण टोरंटो, कनाडा में हुआ और वह मोरक्को की मूल निवासी हैं। उन्होंने टोरंटो के वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का अध्ययन किया।

