Valentines Day Murder News: वेलेंटाइन डे पर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, नोएडा में एक प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली आवाज सुनकर आस – पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कार के अंदर दोनों के शव खून में लथपथ पड़े हैं। पुलिस ने कार का कांच तोड़ा तो देखा की शव के बगल में पिस्टल और 2 खोखे पड़े थे। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया।

बता दें कि, प्रेमिका रेखा नोएडा की रहने वाली थी, वहीं प्रेमी सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहता था।
युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई गई थी दर्ज
बताया जा रहा है कि, 13 फरवरी शुक्रवार के दिन नोएड के सेक्टर -58 थाने में युवती रेखा की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आस -पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। वहां से सबूत बरामद किए। यह वारदात थाना सेक्टर -39 में सुबह 11 बजे हुई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई की आखिर प्रेमी ने ऐसा क्यो किया?
