Noida Brothers Death: उत्तर प्रदेश में बारिश और ओले गिरने से ठंड बढ़ गई। बसंत पंचमी के बाद से ही पहाड़ो से बर्फीली हवाएं आ रही हैं, जिससे चारों तरफ गलन बढ़ गई है। इसी के चलते ठंड से नोएडा मौके पर दो चचेरे भाई कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए जिसकी वजह से वहां धुंआ फैल गया और दम घुटने की वजह से दोनों भाईयों की जान चली गई।
मुरादाबाद के रहने वाले थे मृतक
दोनों मृतकों की पहचान 35 वर्षीय फुरकान और 18 वर्षीय साहिल के रुप में की गई है। दोनों चचेरे भाई है। वो मुरादाबाद के निवासी थे वो दोनों मजदूरी करने नोएडा गए थे।
दम घुटने से गई जान
नोएडा में बारिश की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी वजह से दो चचेरे भाईयों ने कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। बताया जा रहा है दम घुटने की वजह से दोनों की जान गई।
परिजन दोनों को कॉल कर रहें थे, जब लंबे समय तक किसी ने कॉल नहीं उठाया तो वहां रह रहे अन्य साथियों को बताया तब उन्होंने उनका दरवाजा तोड़ कर देखा तो दोनों व्यक्ति जमीन पर बेहोशी के हालत में पडे़ थे।
परिजनों ने बताया- मजदूरी करने के लिए दोनों मुरादाबाद से नोएडा गए थे। शुक्रवार को बारिश के कारण ठंड बढ़ गई थी। रात में फोन पर बात हुई थी। सुबह जब फोन किया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई। संपर्क न होने पर उनके साथियों को बताया। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों बेहोश पड़े थे, जब जांच की गई दोनों मर चुके थे।
