Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता”…सीकर के SK गर्ल्स कॉलेज में मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित
  • राजस्थान

“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता”…सीकर के SK गर्ल्स कॉलेज में मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित

himani Shrotiya June 25, 2025
Sikar Students Scooty Distribution: सीकर के एसके गर्ल्स कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा के तहत श्रीमाधोपुर की प्रतिभावान छात्रा पूर्वा शर्मा को कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अरविंद महिला ने कहा कि राजस्थान सरकार की इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा में बेटियों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय सरकार के सदस्य डॉ. बंसीलाल, अरविंद कुमार वर्मा, अनिल दधीच, डॉ. योगेश कुमार, अनीता नेहरा, राजपाल सिंह शेखावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रीमाधोपुर में पूर्वा का भव्य स्वागत

स्कूटी प्राप्त कर श्रीमाधोपुर पहुंचने पर पूर्वा का नगरपालिका के सामने भव्य स्वागत किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष हरिनारायण महंत के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्वा ने खुशी जाहिर की। महंत ने छात्रा को परीक्षा में सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “श्रीमाधो को अपनी बेटियों पर गर्व है।” स्वागत समारोह में अधिश्वासी अधिकारी अशोक जाखड़, शिक्षाविद साधुराम सैनी, अशोक पारीक, पार्षद नंदकिशोर शर्मा, रोशन लाल बिजारणीया, महावीर ठठेरा, सेवानिवृत्त प्राचार्य शिवपाल सिंह शेखावत, डॉ. चंद्रप्रकाश व्यास, उर्मिला चौरसिया, विप्र सेना अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Read More: Rajasthan CM attacks Congress: राजस्थान के मुखिया भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला कांग्रेस ने दिए नारे, मोदी ने किया काम

“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता”

पूर्वा शर्मा ने स्कूटी प्राप्त करने पर कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कड़ी मेहनत और धैर्य ही सफलता की कुंजी हैं।” उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। समाजशास्त्री डॉ. सोहन लाल ने कहा कि 10वीं और 12वीं में बेटियों ने बाजी मारी है। सत्यनारायण खांडल ने जोड़ा, “आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और श्रीमाधोपुर का गौरव बढ़ा रही हैं।”

पूर्वा शर्मा को मिली स्कूटी
पूर्वा शर्मा को मिली स्कूटी

Sikar Students Scooty Distribution: राजस्थान सरकार की स्कूटी योजना

राजस्थान सरकार की कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत 12वीं के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने वाली मेधावी छात्राओं को मेरिट के आधार पर मुफ्त स्कूटी दी जाती है। यह योजना बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Health Benefits of Javitri: जानिए जायफल से निकली ये परत कैसे बनती है सेहत का खजाना?
Next: Diljit Sardaar Ji 3 Controversy: दिलजीत के सपोर्ट में बोले जस्सी – “80% गाने पाकिस्तानी, तो सबको करो बैन…”!

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.