
NM Bulletin: 9 बजे की 9 बड़ी खबरें
1. मोदी ने सौंपा इस्तीफा
पीएम मोदी ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया है। मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

2. पीएम आवास पर NDA की मीटिंग
NM Bulletin: पीएम आवास पर NDA की मीटिंग एक घंटे चली।जिसमें 10 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल हुए। सुत्रों के मुताबिक, टीडीपी ने 6 मंत्रालयों समेत स्पीकर पद की मांग की

3. केजरीवाल की जमानत की मांग खारिज
राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी 19 जून तक बढ़ा दी। साथ ही केजरीवाल की मेडिकल बेस पर 7 दिन की जमानत की मांग भी खारिज कर दी गई है।
Read More: NEET UG Result 2024: 67 उम्मीदवारों ने अखिल भारतीय रैंक 1 प्राप्त की, स्कोरकार्ड देखें ऑनलाइन

4. नवीन पटनायक ने CM पद से दिया इस्तीफा
NM Bulletin: ओडिशा में BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने CM पद से इस्तीफा दे दिया। वे पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे। भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी।

5. ‘भाई साहब तो अब दिल्ली जा रहे हैं।’
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘भाई साहब तो अब दिल्ली जा रहे हैं।’

6. NM Bulletin: मध्यप्रदेश में मौसम बदला
मध्यप्रदेश में मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, ग्वालियर समेत 33 जिलों में पानी गिरा।खंडवा में 3.6 इंच बारिश हुई।

7. चाकू के दम पर लूट की कोशिश
सिंगरौली जिले में गोली और चाकू से वार करके तीन बदमाशों ने रूपयो से भरा बैग लूटने की कोशिश की है जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

8. महाकाल मंदिर में वेंटिलेशन से कूदे श्रद्धालु
NM Bulletin: महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का वेंटिलेशन से कूदते हुए वीडियो सामने आया है। इसके बाद मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

9. NM Bulletin: भोपाल में बकरों का रैंप वॉक
भोपाल में बकरों का रैंप वॉक आयोजित किया गया। चमचमाती लाइट, म्यूजिक के बीच 177 किलो के किंग ने किया वॉक किया, जो 21 लाख में बिका है।
