
NM Bulletin 4 june: 9 बजे की 9 बड़ी खबरें
1.नतीजों के बीच मार्केट में गिरावट
NM Bulletin 4 june: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच सेंसेक्स में 4389 अंक की गिरावट आई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 शेयरों में तेजी रही। NTPC और SBI के शेयरों में करीब 15% की गिरावट रही

2. लड़ाई संविधान को बचाने की थी- राहुल
NM Bulletin 4 june:: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस हुई..राहुल गांधी ने कहा- ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी…वहीं खड़गे ने कहा की ये जनता की जीत है।

3. मंडी से जीती कंगना रनौत
NM Bulletin 4 june: लोकसभा चुनाव 2024 में 14 सेलेब्स चुनाव में उतरे हैं। जिनमें से मंडी से कंगना रनौत, और मथुरा से हेमा मालिनी ने जीत हासिल की है..वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह काराकाट सीट से हार गए है।
Read More: Nitish Kumar: नीतीश कुमार के बने मीम, चचा कर सकते है खेला!

4. NM Bulletin 4 june: अयोध्या में हुआ खेला
अयोध्या में बड़ा उलटफेर हुआ है। BJP 40 हजार वोटों से हार गई है। वहीं मैनपुरी से डिंपल और गोरखपुर से रवि किशन जीत चुके है।

5. एमपी में कांग्रेस का सफाया
NM Bulletin 4 june: एमपी में कांग्रेस का सफाया हो गया है। 29 की 29 सीटों पर बीजेपी का परचम लहरा रहा है। वहीं इंदौर में इस बार नोटा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

6. नकुलनाथ 13 हजार 555 वोटों से हारे
छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए काउंटिंग समाप्त हो गई है। यहां से भाजपा के बंटी साहू ने कांग्रेस के नकुलनाथ को एक लाख 13 हजार 555 वोटों से हरा दिया है।

7. NM Bulletin 4 june: विदिशा में BJP की बंपर जीत
विदिशा में BJP की बंपर जीत हुई है..पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 8 लाख से ज्यादा वोटों से विजयी हुए।

8. युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या
उज्जैन में मंगलवार सुबह एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली। वहीं सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह से परेशान होने की बात लिखी।

9. अफगानिस्तान ने युगांडा को हराया
NM Bulletin 4 june: अफगानिस्तान की टी-20 वर्ल्डकप में दूसरी सबसे बड़ी जीत हुई..टीम ने युगांडा को 125 रन से हराया..वहीं फजलहक फारूकी ने 5 विकेट लिए।
