Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • बिहार
  • नीतीश की यात्रा का शेड्यूल, प्रशासनिक तैयारियां तेज, ये CM की 16वीं यात्रा
  • बिहार

नीतीश की यात्रा का शेड्यूल, प्रशासनिक तैयारियां तेज, ये CM की 16वीं यात्रा

himani Shrotiya January 14, 2026
Nitish Kumar Yatra Schedule: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 16 जनवरी को शुरू हो रही है। यह यात्रा 24 जनवरी तक चलेगी। इसमें CM उत्तर बिहार के 8 जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

नीतीश की यात्रा का शेड्यूल

समृद्धि यात्रा के पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से की जाएगी। समृद्धि  यात्रा का समापन 24 जनवरी को वैशाली में किया जाएगा। 17 जनवरी को CM पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे। 19 जनवरी को सीतामढ़ी और शिवहर में, 20 जनवरी को गोपालगंज जाएंगे, 21 को सीवान, 22 जनवरी को सारण, 23 को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली में समृद्धि यात्रा का पहला चरण समाप्त हो होगा।

नीतीश की यात्रा का शेड्यूल
नीतीश की यात्रा का शेड्यूल

प्रशासनिक तैयारियां तेज

इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। बेतिया ‘समृद्धि यात्रा’ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने CM की सुरक्षा के लिए 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात करने की योजना बनाई है।

बेतिया 'समृद्धि यात्रा' के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बेतिया ‘समृद्धि यात्रा’ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था को 2 स्तरों में बांटा गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों – रमना मैदान और कुमारबाग स्थित स्पेशल इकोनॉमिक जोन (सेज) – में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, आगमन-प्रस्थान मार्ग, बैरिकेडिंग कर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Nitish Kumar Yatra Schedule: नीतीश की 16वीं यात्रा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी ‘यात्राओं’ का गहरा रिश्ता है। ये यात्रा नीतीश की 16वीं यात्रा है। यात्रा का रिकॉर्ड बनाने वाले नीतीश कुमार हर बार अलग-अलग नाम से यात्रा करते हैं। लोगों से कनेक्ट करने, उनसे फीडबैक लेने और उसके आधार पर विकास की योजना तैयार करने और फिर उन योजनाओं को जमीन पर जाकर देखने फिर लोगों को विश्वास जताने के लिए भी यात्रा करते रहे हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी 'यात्राओं' का गहरा रिश्ता

2005 से निकाल रहे यात्रा

Nitish Kumar Yatra Schedule: बिहार में जब फरवरी 2005 विधानसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिला और जल्दबाजी में UPA सरकार की ओर से राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया तो नीतीश ने सबसे पहले ‘न्याय यात्रा’ निकाली. इस यात्रा का जबरदस्त असर भी हुआ। अक्टूबर 2005 के विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ नीतीश कुमार की सरकार बन गई।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: रामभद्राचार्य बोले – हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार, CM भजनलाल कि तारीफ की
Next: UP vs DC WPL Match 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हराकर WPL में दर्ज की पहली जीत!

Related Stories

CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
Patna University Election
  • बिहार

PU में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली, तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

himani Shrotiya February 28, 2026
Bihar Teachers Promotion Love
  • बिहार

बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान, बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.