Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • मंदिर, मजार और गुरुद्वारा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीत के जश्न के लिए 501 किलो लड्डू हो रहे तैयार
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

मंदिर, मजार और गुरुद्वारा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीत के जश्न के लिए 501 किलो लड्डू हो रहे तैयार

himani Shrotiya November 12, 2025

CM Nitish Kumar visits temple: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पूरे दिन धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। पटना में उन्होंने मंदिर, मजार और गुरुद्वारा जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। 14 नवंबर को होने वाले बिहार चुनाव परिणाम से पहले सीएम नीतीश का यह आध्यात्मिक दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

महावीर मंदिर में पूजा-पाठ

सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान हनुमान जी की आराधना की और राज्य की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। मंदिर परिसर में अधिकारियों और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में लगभग आधा घंटा बिताया और विधि-विधान से पूजा की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि बिहार में शांति और विकास की कामना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

महावीर मंदिर पहुंचे नीतीश
महावीर मंदिर पहुंचे नीतीश

CM Nitish Kumar visits temple: मजार पर चादर चढ़ाई

महावीर मंदिर में पूजा के बाद नीतीश कुमार पटना हाईकोर्ट परिसर के पास स्थित एक मजार पहुंचे। यहां उन्होंने सिर पर हरा साफा बांध रखा था और श्रद्धा के साथ चादर चढ़ाई।
मजार पर मौजूद मौलवी से उन्होंने मुलाकात की और अमन-चैन की दुआ मांगी. 

हाईकोर्ट परिसर के पास स्थित एक मजार पहुंचे नीतीश
हाईकोर्ट परिसर के पास स्थित एक मजार पहुंचे नीतीश

गुरुद्वारा में मत्था टेका

मजार पर चादर चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पटना सिटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका और राज्य के विकास के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने सीएम का स्वागत किया और उन्हें सिरोपा भेंट किया।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सभी धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों का संगम है। उन्होंने शांति, भाईचारे और विकास की अपील करते हुए लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही।

गुरुद्वारा में मत्था टेका
गुरुद्वारा में मत्था टेका

बीजेपी ने शुरू की जश्न की तैयारी

CM Nitish Kumar visits temple: दूसरी ओर, एनडीए समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता चुनाव परिणाम से पहले ही जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। पटना में कार्यकर्ता 501 किलो लड्डू तैयार कर रहे हैं।
बीजेपी नेता कल्लू ने कहा कि “NDA की जीत तय है, बिहार ने फिर विकास और स्थिरता को चुना है।” कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बार जनता ने जंगलराज और अव्यवस्था को पूरी तरह नकार दिया है। इसलिए बीजेपी और जेडीयू गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है।

पटना में कार्यकर्ता 501 किलो लड्डू तैयार कर रहे
पटना में कार्यकर्ता 501 किलो लड्डू तैयार कर रहे

मांझी का बयान — “जंगलराज की वापसी नहीं होगी”

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार अब विकास के रास्ते से पीछे नहीं हटेगा।
उन्होंने कहा —

पहली गोली जंगलराज पर, दूसरी गोली भय और पक्षपात पर, तीसरी गोली भ्रष्टाचार पर, चौथी गोली दलित अत्याचारियों पर, पांचवी गोली अपराध पर, छठी गोली नफरत और अंधेरे पर — बिहार के विकास के लिए NDA तय है।

मांझी के इस बयान से स्पष्ट है कि NDA अपने विकास एजेंडे को लेकर आत्मविश्वास में है।

सिक्सर में छह गोली होती हैं…
और हमारे छह उम्मीदवार सिक्सर के उसी कारतूस जैसे हैं जो किसी भी क़ीमत पर बिहार जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगें।#पहली गोली जंगलराज पर…#दूसरी गोली भय और पक्षपात पर…#तीसरी गोली भ्रष्टाचार पर…#चौथी गोली दलित अत्याचारियों पर…#पांचवी गोली अपराध…

— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) November 11, 2025

CM Nitish Kumar visits temple: 14 नवंबर को होगा फैसला

अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार का यह भक्ति और आस्था भरा दिन चुनावी माहौल में एक अलग ही संदेश देता दिखा — कि सत्ता और राजनीति से पहले ईश्वर का आशीर्वाद सबसे महत्वपूर्ण है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS : सीएम धामी बोले-वन आरक्षी परीक्षा 2013 में हुई गड़बड़ी की दोबारा जांच होगी
Next: MP NEWS : बिहार को टक्कर देगा MP, बड़े पैमाने पर होगी मखाना की खेती

Related Stories

RCB Home Ground 2026 Venue
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!

Hema Gupta March 4, 2026
Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.