Nitish Kumar house: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे हैं। 1 अणे मार्ग से सामान 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान बाहर ले जाया गया है।

बंगला किया खाली
CM नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ ली। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार 14 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है। CM पद से हटने के बाद नीतीश लालू यादव के पड़ोसी बन जाएंगे। वह दिल्ली तो जा रहे हैं, लेकिन बिहार में अपना ठिकाना नहीं छोड़ेंगे।
भूकंप झेल सकता है बंगला
7 सर्कुलर रोड आवास का इस्तेमाल अभी नीतीश ही कर रहे हैं। इसका इस्तेमाल CM ऑफिस के तौर किया जा रहा है। नीतीश कुमार ने अपनी देखरेख में इस बंगले को बनवाया था। ये भूकंप के झटके झेल सकता है। लॉन में कोलकाता से मंगाकर घास लगाई गई। बता दे, नीतीश कुमार को 7 सर्कुलर रोड बंगला पसंद है। 2014 लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।

Nitish Kumar house: 2 बंगले रखने का आरोप
जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद रहने के लिए 7 सर्कुलर रोड बंगले आ गए थे। इसी बंगले में रहते हुए नीतीश ने जीतन राम से CM की कुर्सी वापस ले ली थी। विधानसभा 2015 में जीत दर्ज की और फिर मुख्यमंत्री बने थे। CM बनने के बाद नीतीश कुमार एक अणे मार्ग गए, लेकिन 7 सर्कुलर बंगला अपने पास बनाए रखा। विपक्ष ने नीतीश पर 2 बंगले रखने का आरोप लगाया तो इसे मुख्य सचिव के नाम अलॉट किया गया। CM नीतीश ने अपनी देखरेख में इस बंगले का भूकंप रोधी निर्माण कराया था।
