
तेजस्वी ने सरकार को घेरा
इधर, राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, ‘सरकार की दो पहचान है, पहली- झूठी वाहवाही और दूसरी- पूरी लापरवाही। सरकार की नींद ऐसी है कि बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती है।’

CM Nitish Tejashwi Debate: ‘लोकतंत्र को गणतंत्र बना दिया’
सदन में अपराध के आंकड़ों को पढ़ते हुए तेजस्वी यादव ने पूछा- कहां है कानून का राज, भाजपाइयों ने लोकतंत्र को गणतंत्र बना दिया। सदन में अपनी बात रखने के दौरान तेजस्वी पैर के दर्द से परेशान दिखे। पैर में चोट के कारण तेजस्वी ने स्पीकर से बैठकर बोलने की परमिशन ली।
सदन में तेजस्वी ने बिहार की गरीबी और शिक्षा पर सवाल उठाए। तेजस्वी ने कहा बिहार सबसे ज्यादा गरीब है। शिक्षा-स्वास्थ्य में पीछे और भ्रष्टाचार में अव्वल है। अपराधियों का बोलबाला चलता है। तेजस्वी ने कहा बिहार अलग देश होता तो दुनिया का सबसे गरीब देश होता।
‘जो गड़बड़ था वो हमने ठीक किया’
CM Nitish Tejashwi Debate: वहीं CM नीतीश कुमार ने सदन में कहा, ‘पहले लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। हिंदू-मुस्लिम आपस में झगड़ते थे। पढ़ाई, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल था।’ जो भी गड़बड़ा था वो सब हमारी सरकार ने शुरू में ही ठीक किया।’ शिक्षा क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। हारी सरकार लड़के-लड़कियों के लिए पोषाक और साइकिल योजना लाए।’
