CM ने विपक्ष पर साधा निशाना
इसके अलावा CM नीतीश कुमार ने जिले में क्रियान्वित विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर निरीक्षण किया। इसके बाद जनसंवाद किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा – ‘2005 से पहले बिहार में लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे। समाज में विवाद होता था। आए दिए हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। पढ़ाई भी बहुत कम होती थी।
CM ने आगे कहा – पहले इलाज के इंतजाम नहीं थे। सड़कें और बिजली बहुत कम जगह थी। हमरी सरकार आई तो सभी व्यवस्थाएं हुई। पुराने लोगों ने कोई काम नहीं किया है हमने शुरू से बिहार के विकास के लिए काम किया।
मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने मंच से लालू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, वो गड़बड़ी करता था। हटा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया।

CM Nitish Sitamarhi Development Projects: CM नीतीश की सौगात
चंदौली पुल का उद्घाटन
मुख्यमंत्री पटना से बेलसंड पहुंचे। इस दौरान पहले कार्यक्रम के रूप में CM ने 7089.38 लाख रूपये से बने बेलसंड-मीनापुर पथ के चंदौली घाट पर उच्चस्तरीय RCC पुल व पहुंच पथ निर्माण का उद्घाटन किया।
बागमती तटबंध का निरीक्षण
CM फिर बागमती तटबंध का निरीक्षण कर हितनारायण उच्च विद्यालय चंदौली के लिए निकले। हितनारायण उच्च विद्यालय में पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश ने पर्यावरण आधारित बने नक्षत्र वाटिका और पुस्तकालय का उद्घाटन किया।
स्टॉल्स का निरीक्षण
इस परिसर से ही सीएम ने जिले की योजनाओं का समेकित रूप से शिलान्यास व उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्टॉल का निरीक्षण किया।
बोधायन लाइव क्लासेस
CM Nitish Sitamarhi Development Projects: समृद्धि यात्रा के क्रम में CM नीतीश ने सीतामढ़ी में संचालित बोधायन ऑनलाइन लाइव क्लासेस की विशेषता और इसकी उपयोगिता को भी देखा। DM रिची पांडेय के पहल पर शुरू की गयी बोधायन क्लासेस का संचालन प्रतिभावान शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें माध्यमिक के छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम को लाइव पढ़ाया जाता है।
