Nitish Kumar resignation date: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने और राज्यसभा की भूमिका में आने की चर्चाओं के बीच राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी कहा नहीं है, लेकिन राजनीतिक घटनाक्रम जिस दिशा में बढ़ रहा है, उससे यह सवाल उठाए जा रहे है कि क्या बिहार में नए CM का रास्ता साफ हो रहा है?

बड़े फैसलों की तैयारी
इसी सवाल के साथ बिहार की राजनीति इन दिनों तेज बदलाव के संकेत दे रही है। सूत्रों की माने तो, JDU की बैठकों और दिल्ली दौरे के कार्यक्रमों ने इस चर्चा को और मजबूत किया है। माना जा रहा है कि JDU स्तर पर बड़े फैसलों की तैयारी चल रही है। अगर CM नीतीश कुमार राज्यसभा की सक्रिय भूमिका में जाते हैं तो CM पद छोड़ने की स्थिति बन सकती है। हालांकि संवैधानिक तौर पर वे कुछ वक्त तक दोनों भूमिकाओं में रह सकते हैं, लेकिन राजनीतिक संकेत यही हैं कि जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
Nitish Kumar resignation date: इस्तीफे की तारीख
माना जा रहा है कि अगर दिल्ली की भूमिका तय होती है, तो CM पद से इस्तीफा भी उसी क्रम में आ सकता है। ऐसे में बिहार की राजनीति में अहम बदलाव की टाइमिंग को लेकर भी खास चर्चा है। चर्चा यह है कि नीतीश 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे और उसके बाद पटना लौटकर इस्तीफा देने की बात चल रही है। लेकिन कुछ सूत्र कह रहे हैं कि 13 अप्रैल के बाद इस्तीफा हो सकता है और NDA की बैठक भी उसी के आसपास हो सकती है।
14 अप्रैल यानी अंबेडकर जयंती के बाद राजनीतिक गतिविधियों के तेज होने की संभावना जताई जा रही है। हिंदू पंचांग के मुताबिक ‘खरमास’ खत्म होने के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है, इसलिए सत्ता परिवर्तन जैसे बड़े फैसले के लिए यह समय अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि 14 अप्रैल के बाद से 20 अप्रैल के बीच किसी भी समय इस्तीफा और नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
कौन होना नया CM
बिहार में अगर सत्ता परिवर्तन होती है, तो सबसे बड़ा सवाल होगा कि नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा। BJP के पास कई चेहरे हैं, लेकिन आखिरी फैसला केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर होगा। यह भी कहा जा रहा है कि इस फैसले में नीतीश की राय को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे है कि डिप्टी CM सम्राट चौधरी को CM बनाया जा सकता है। क्योंकि हाल के कुछ घटनाओं की बात करे तो CM नीतीश ने कई बार ऐसे इशारे दिए है जिनमें सम्राट को CM बनाने के कयास लगाए जाने लगे।
