मेलबर्न से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी के पिता मुत्याल्या रेड्डी, महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पैर छूते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मेलबर्न में रेड्डी परिवार की गावस्कर से मुलाकात का है। इस दौरान पिता भावुक हो गए और गले मिलने के बजाय उन्होंने घुटनों के बल बैठकर गावस्कर के पैर छूकर प्रणाम किया। उनके इस अंदाज ने पूरे माहौल को इमोशनल बना दिया।
परिवार का सम्मान और गावस्कर की सराहना
मुलाकात के दौरान सुनील गावस्कर ने नीतीश कुमार रेड्डी की जमकर तारीफ की और कहा – “वो भारतीय क्रिकेट का हीरा है।” यह सुनकर रेड्डी परिवार गर्व से भर गया। पिता के अलावा, नीतीश की बहन ने भी गावस्कर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
Ind Vs Aus Test: मेलबर्न टेस्ट में नीतीश का जलवा
नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 189 गेंदों का सामना कर 114 रन बनाए। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 8वें नंबर पर खेली गई इस पारी को क्रिकेट विशेषज्ञ टेस्ट इतिहास की बेहतरीन पारियों में शुमार कर रहे हैं।
8वें नंबर पर दूसरी सबसे बड़ी भारतीय पारी
नीतीश की यह पारी भारतीय टेस्ट इतिहास में 8वें नंबर के बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले 2002 में अजय रात्रा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 115 रन बनाए थे।
Ind Vs Aus Test: पिता को समर्पित किया शतक
मेलबर्न में शतक जमाने के बाद नीतीश रेड्डी ने इसे अपने पिता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके शतक का जश्न तिरंगे के सम्मान में था।
