Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • बिहार
  • नीतीश कुमार की अचानक बैठक: जेडी(यू) में बड़ा बदलाव होने वाला है
  • बिहार

नीतीश कुमार की अचानक बैठक: जेडी(यू) में बड़ा बदलाव होने वाला है

Gourav Jha May 6, 2025

nitish kumar meeting : पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक पार्टी के शीर्ष नेताओं को तलब किया और अपने आवास में बैठक की। इसके साथ ही कयासों का बाजार गर्म है। पार्टी के अंदर क्या चल रहा है? क्या आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जेडी(यू) में कोई बड़ा फैसला होने वाला है? इन सवालों के जवाब ढूँढ़ते हैं।

बैठक का एजेंडा: चुनाव रणनीति या कुछ और?

सोमवार को हुई बैठक का एजेंडा क्या था, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, पार्टी के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के साथ-साथ संगठन को लेकर चर्चा की है। पार्टी के कोर टीम के साथ आगे की रणनीति को लेकर फीडबैक लिया गया है। नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं को पूरी ताकत से चुनाव में लगने का निर्देश भी दिया है।

nitish kumar meeting : दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुनील कुमार, एमएलसी खालिद अनवर, और मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य जदयू के कई नेता मौजूद रहे।

जेडी(यू) नेताओं को मिला टास्क

पार्टी नेताओं से जो जानकारी मिल रही है, मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के साथ संगठन को लेकर चर्चा की है। पार्टी के कोर टीम के साथ आगे की रणनीति को लेकर फीडबैक लिया है। पार्टी नेताओं को पूरी ताकत से चुनाव में लगने का मुख्यमंत्री ने निर्देश भी दिया है।

6 और 7 मई को बोधगया में विशेष ट्रेनिंग

अभी हाल ही में मुख्यमंत्री की ओर से 20 साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कृषि, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था सहित अन्य क्षेत्रों में हुए कार्यों की चर्चा है और इसे लोगों के बीच ले जाने की तैयारी है। 6 और 7 मई को पार्टी के सभी प्रवक्ताओं का बोधगया में विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम भी हो रहा है। जिसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

राजनीतिक सलाहकार की नियुक्ति

पार्टी की ओर से हाल ही में राजनीतिक सलाहकार की भी नियुक्ति की गई है और विभिन्न प्रकोष्ठ के साथ लगातार बैठक भी पार्टी कार्यालय में हो रही है। सोमवार को सभी विधानसभा प्रभारी की बैठक की गई है। संगठन से लेकर सरकार के स्तर पर लगातार चुनाव को लेकर जदयू एक्टिव मोड में दिख रहा है।

चुनावी तैयारी में सीएम!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अचानक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने से कई तरह की चर्चा भी हो रही है। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से बैठक के बारे में खुलकर कुछ भी नहीं बताया गया है। सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि चुनाव और संगठन पर बातचीत हुई है। सरकार के कामकाज को जनता तक ले जाना है।

Raed More:-Weather Warning India : राजस्थान में ट्रेन से कंटेनर गिरे, 27 राज्यों में अलर्ट

Watch Now:- ग्वालियर बोनट पर बैठी दुल्हन, रूफ पर तलवारबाजी

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

About the Author

Gourav Jha

Author

Gourav Jha

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Scam in Sugarcane Committee: हापुड़ सहकारी गन्ना समिति में 5 करोड़ का घोटाला, लेखाकार फरार
Next: झारखंड : DGP अनुराग गुप्ता के कार्यकाल पर सस्पेंस बरकरार

Related Stories

CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
Patna University Election
  • बिहार

PU में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली, तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

himani Shrotiya February 28, 2026
Bihar Teachers Promotion Love
  • बिहार

बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान, बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.