21 टुकड़ियों की परेड
मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय चौधरी समारोह में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद गांधी मैदान में 21 टुकड़ियों की परेड और 12 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली। परिवहन विभाग की झांकी पहले, कृषि विभाग की दूसरी और ऊर्जा विभाग की झांकी तीसरे नंबर निकली। ध्वजारोहण से पहले राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया।
गांधी मैदान निकलने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। साथ ही झंडे को सलामी दी।

26 Jan Nitish Kumar: कुर्सियों की अदला-बदली
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान गांधी मैदान में मंच पर कुर्सियों की अदला-बदली हो गई। राज्यपाल के लिए निर्धारित कुर्सी पर CM नीतीश कुमार बैठ गए। CM नीतीश की कुर्सी पर JDU नेता संजय झा नजर आए। वहीं, लेडी गवर्नर की सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बैठ गए। हालांकि, बाद में सीट के आगे लगाया गया बोर्ड बदल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


‘1 करोड़ लोगों को नौकरी’
26 Jan Nitish Kumar: गणतंत्र दिवस समारोह में गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, अगले 5 साल में प्रदेश के 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे। इसके पहले अभी तक 10 लाख को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए हैं। अब बिहार के किसी भी कोने से लोग पटना 5 घंटे में पहुंच रहे हैं।
जूता पहनकर झंडा फहराने पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष
इधर, राबड़ी आवास और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर RJD सुप्रीमो लालू यादव ने झंडा फहराया। लेकिन तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में नजर नहीं आएं।
सभी देशवासियों को #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
हमारे श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों, राष्ट्र निर्माताओं, शहीदों की बलिदानी, त्याग और मार्गदर्शन की नींव पर खड़ा और आगे बढ़ रहा हमारा देश जन जन की आकांक्षाओं, सुरक्षा, कल्याण और उत्थान का संरक्षक और वाहक है।
सभी… pic.twitter.com/zOo3NTUT7a— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) January 26, 2026
वहीं, पटना के BJP दफ्तर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जूता पहनकर झंडा फहराने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने टोका। इसके बाद उन्होंने जूते उतारे।

CM के सामने दलित सामाज के लोगों ने तिरंगा फहराया
26 Jan Nitish Kumar: पुनपुन में CM नीतीश कुमार के सामने महादलित समाज के 60 साल के सिद्धेश्वर मांझी ने तिरंगा फहराया। वहीं बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार पटेल भवन के प्रांगण में सुबह 11:10 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी और DGP विनय कुमार ने तिरंगे को सलामी दी।
