CM Nitish Buxar Development: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ बक्सर और भोजपुर पहुंची। समृद्धि यात्रा’ पांचवें चरण पर हैं, जिसकी शुरुआत 23 मार्च से हुई थी। बक्सर के किला मैदान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश ने जिले को कुल 592 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी।

लालू पर निशाना
भोजपुर में सभा को संबोधित करते हुए CM नीतीश ने लालू यादव का नाम लिए बिना उनके कार्यकाल पर निशाना साधा। CM नीतीश ने कहा, ‘आप लोगों को याद है ना उनके समय में क्या हाल था। लोग रात में घर से निकलने से डरते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। उन लोगों ने किसी के लिए कोई काम नहीं किया।जब 2005 में हम लोगों की सरकार आई। आज देखिए राज्य में कानून का राज है।
CM Nitish Buxar Development: 592 करोड़ की सौगात
समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने बक्सर को बड़ी सौगात दी। यहां 106 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 486 करोड़ रुपये की 23 नई योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ। कुल मिलाकर जिले को 592 करोड़ रुपये की सौगात मिली। किला मैदान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश ने लोगों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी।

सिन्हा की थपथपाई पीठ
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं, बल्कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना है। मुख्यमंत्री नीतीश ने केवल सड़कों और पुलों की बात नहीं की, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का बड़ा रोडमैप भी पेश किया। उन्होंने गरीब परिवारों को सहायता राशि देने और प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। CM नीतीश कुमार ने अपनी स्पीच खत्म कर कुर्सी पर लौटे डिप्टी CM विजय सिन्हा की पीठ थपथपाई। विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में राज्य सरकार के काम गिनवाए।
