CM Nitish Samridhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार “समृद्धि यात्रा” के तीसरे चरण में बुधवार को अररिया और किशनगंज पहुंचेगी। CM ने किशनगंज में 133 करोड़ रुपये की लागत वाली 73 निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 102 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 49 प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया।

विपक्ष पर निशाना
समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिन वे अररिया और किशनगंज पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने पुरानी सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, 2005 के पहले बिहार में कोई विकास का काम नहीं होता था। वो गड़बड़ किया तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।
CM Nitish Samridhi Yatra: ‘बैठो चुपचाप’
CM के संबोधन के दौरान कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं। इस पर CM नीतीश ने कहा, कहां इधर-उधर जा रहे हैं बैठिए ना सब लोग। हम देख रहे हैं सबको भगा रहे हैं। बतवा जानिएगा तभी ना बताइएगा। बिहार में जो काम हो रहा है वो बता रहे हैं। देश में जो काम हो रहा जानोगे तभी ना बोलोगे। बैठो चुपचाप।

करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। अररिया के बाद मुख्यमंत्री नीतीश किशनगंज पहुंचे। CM ने इन जिलों में 190 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बता दे, ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत 10 मार्च को सुपौल और मधेपुरा से हुई थी। ये 14 मार्च को शेखपुरा में खत्म होगी।
