Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Nitish Kumar: मैंने अपने परिवार के लिए नहीं, बिहार के लिए किया काम-नीतीश कुमार
  • देश-विदेश
  • बिहार

Nitish Kumar: मैंने अपने परिवार के लिए नहीं, बिहार के लिए किया काम-नीतीश कुमार

divya mistry November 1, 2025

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों के सामने बड़ा संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कभी अपने परिवार या निजी हितों के लिए काम करना नहीं रहा, बल्कि उन्होंने हमेशा बिहार और बिहारी जनता की भलाई को प्राथमिकता दी है।

Nitish Kumar:
Nitish Kumar:

रोजगार जैसे क्षेत्र में कई सुधार किए

शनिवार को जारी बयान में नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार के लोगों ने उन्हें लगातार सेवा का मौका दिया और उन्होंने पूरी ईमानदारी और मेहनत से राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम किया।

उन्होंने कहा कि जिस समय उन्होंने जिम्मेदारी संभाली, उस समय बिहारी होना सम्मान का विषय नहीं बल्कि अपमान का प्रतीक माना जाता था। इसके बावजूद उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि और युवाओं के रोजगार जैसे क्षेत्र में कई सुधार किए।

Nitish Kumar: महिलाओं को सशक्त बनाया

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्थान को भी विशेष रूप से उजागर किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें महिलाओं के लिए पर्याप्त काम नहीं कर पाईं, लेकिन उनकी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाया, ताकि वे अब अपने परिवार और बच्चों के लिए स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन सकें।

समाज के सभी तबकों के लिए किया गया

नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि विकास केवल एक वर्ग या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि समाज के सभी तबकों के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू, मुस्लिम, अपर जाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित या महादलित हों, सभी के लिए योजनाओं और अवसरों पर ध्यान दिया गया।

राज्य की गति को बढ़ाया

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि अब बिहारी होना अपमान का विषय नहीं, बल्कि गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का सहयोग अहम रहा, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की दोनों सरकारों ने मिलकर राज्य की गति को बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि इस बार चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं। उनका कहना था कि एनडीए को एक और मौका देने से राज्य और अधिक तेजी से विकसित होगा और बिहार टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Madhya Pradesh: 70 साल का हुआ मध्य प्रदेश, CM यादव ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
Next: Ranjita Ranjan: 14 नवंबर को बनेगी बिहार में महागठबंधन की सरकार-कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन,

Related Stories

Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Nitish Kumar 75th Birthday
  • बिहार

75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.