पटना में आज हुए रोड शो की कुछ झलकियाँ।
अपार स्नेह और समर्थन के लिए आप सभी का हृदय से आभार। pic.twitter.com/ucJcptKiGv
— Nitin Nabin (@NitinNabin) December 23, 2025
6KM लंबा रोड शो
इसके बाद पटना हवाई अड्डे से मिलर हाई स्कूल मैदान और BJP प्रदेश कार्यालय तक विशाल रोड शो निकाला गया, जिसे संगठन की ताकत, एकजुटता और जोश का प्रदर्शन माना जा रहा है। 6KM के लंबे रोड शो के बाद उन्होंने मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Nitin Naveen Patna Visit: ‘जनता ने राहुल भगाया’
नितिन नबीन ने कहा, ‘राहुल गांधी की तरह पार्ट टाइम पॉलिटिक्स नहीं करनी है। बिहार की जनता ने राहुल को ऐसे भगाया कि वो जर्मनी में बस गए, और जर्मनी की जमीन पर जाकर देश को गाली दे रहे हैं।
‘बंगाल और केरल भी जीतेंगे’
नबीन ने कहा – राहुल देश में रहकर देश को गाली देते हैं। ऐसे लोगों को चोट देने का समय आ गया है। राहुल की तरह बिहार में भी एक पार्ट टाइम पॉलिटिशियन है। चुनाव हारते हैं तो विदेश चले जाते हैं। उन्होंने कहा, बिहार के बाद अब बंगाल और केरल भी जीतेंगे।’
मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहे।
स्वागत के लिए हाथी,ऊंट के इंतजाम
नितिन नबीन के स्वागत के लिए हाथी,ऊंट और घोड़े का इंतजाम किया गया था। जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल गाने पर महिलाएं नाचती हुई नजर आई। वहीं राजवंशी नगर के हनुमान मंदिर में उन्होंने पूजा की। स्वागत में मंच से गंगा आरती की गई।

Nitin Naveen Patna Visit: 1 KM लंबा जाम
रोड शो के दौरान पटना एयरपोर्ट इलाके में 1 KM लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संबोधन के बाद नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से CM आवास पर मुलाकात की। इस दौरान BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे।
माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी ने आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @samrat4bjp जी एवं श्री @VijayKrSinhaBih जी की गरिमामयी… pic.twitter.com/kXV5U16EaU
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) December 23, 2025

नबीन का कल का शेड्यूल
Nitin Naveen Patna Visit: BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 24 दिसंबर को सुबह 7:15 पर बांस घाट के सामने के काली मंदिर जाएंगे। फिर गोलघर के पास स्थित अखंड वासिनी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे 2:00 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा जाकर माथा टेकेंगे। फिर शाम 4:00 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
