Nitin Nabin appointed BJP Working President: भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लिया गया है. बिहार सरकार में परिवहन मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है यह जिम्मेदारी उन्हें तब तक सौंपी गई है, जब तक भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का औपचारिक चुनाव नहीं हो जाता यह फैसला रविवार को पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई।
Nitin Nabin appointed BJP Working President: संगठन और सरकार के बीच संतुलन
नितिन नबीन फिलहाल बिहार सरकार में परिवहन मंत्री हैं और संगठन में उनकी गिनती मजबूत रणनीतिकारों में होती है पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनावी रणनीति को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन पार्टी के रोज़मर्रा के संगठनात्मक काम देखेंगे। वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बनाए रखेंगे, चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे. यह भूमिका अस्थायी जरूर है, लेकिन असर दूरगामी माना जा रहा है।
बिहार से राष्ट्रीय राजनीति तक प्रभाव
बिहार भाजपा के लिए यह नियुक्ति खास मानी जा रही है। नितिन नबीन लंबे समय से संगठन और सरकार, दोनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं उनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने से बिहार नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर अतिरिक्त मजबूती मिलने की चर्चा है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम पार्टी के अंदर संतुलन और आगामी नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में एक रणनीतिक फैसला है।
