Nirmal Kapoor Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर और निर्मााता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है, कि कुछ समय से वो बीमार चल रहीं थी। स्वास्थ बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने ने 2 मई को उसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। करण जौहर, समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Read More: Vishnu Prasad Passes Away: मलयालम एक्टर का हुआ निधन…
बोनी कपूर की भावुक पोस्ट…
मां को याद करते हुए बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर किया जिसमें लिखा है कि – ‘2 मई 2025 को, अपने परिवार के बीच निर्मला कपूर ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक खुशहाल और पूर्ण जीवन जिया। उनके पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, एक दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और ढेर सारी यादें रह गई हैं। उनका स्नेह और दयालुता हर उस व्यक्ति को छू गई जो उनके करीब था। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी, हमेशा याद की जाएंगी।’
View this post on Instagram
निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सेलेब्स…
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, सिखर पहाड़ियां और तनीषा संतोषी अंतिम सस्कार में पहुंची..
View this post on Instagram
रानी मुखर्जी अंतिम सस्कार में पहुंची..
View this post on Instagram
करण जौहर निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में हुए शामिल..
View this post on Instagram
सोनम कपूर और हर्षवर्धन…
View this post on Instagram
अरबाज खान भी पहुंचे..

अनन्या पांडे भी पहुंची…

1955 में हुई थी निर्मल कपूर की शादी…
साल 1955 में निर्मल कपूर, दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से शादी की थी। उनके 3 बेटे और एक बेटी है। जो कि बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर और एक बेटी रीना कपूर हैं। निर्मल कपूर की 4 पोतियां हैं, जिसमें से सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की दादी थीं।


90वें जन्मदिन पर मना था जश्न…
निर्मल कपूर का 2024 में 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। यह दिन कपूर परिवार के लिए बेहद खास था।

बेटों बोनी कपूर और अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इमोशनल संदेश लिखे थे। पूरे परिवार ने इस मौके पर मिलकर जश्न मनाया था और मां के लंबे और खुशहाल जीवन का सम्मान किया था।

