nimach car truck accident: नीमच जिले के नयागांव के पास गुरुवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को मातम में डाल दिया। सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे चार दोस्तों की कार तेज रफ्तार ट्रक में जा घुसी, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई और चौथा गंभीर रूप से घायल है।
nimach car truck accident: सामने चल रहे ट्रक में घुसी कार
हादसा रात करीब पौने 2 बजे एमपी-राजस्थान सीमा पर हुआ। मल्हारगढ़ के चार दोस्तों की आई-20 कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।मृतकों की पहचान पिंकेश मांदलिया, भारत मोरी (डांगी), और गोवर्धन लसूड़िया के रूप में हुई है। चौथा यात्री, राय सिंह (भैंसाखेड़ा) गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
nimach car truck accident: अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन से जुड़े पिंकेश
पिंकेश मांदलिया अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के सक्रिय सदस्य थे। उनके निधन से मल्हारगढ़ नगर के व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग अस्पताल और घटनास्थल पर जुटकर हादसे के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे थे।
तेज रफ्तार बना कारण
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उन्होंने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट में हादसे को तेज रफ्तार और सड़क पर वाहन नियंत्रण न होने से जोड़ा जा रहा है।
Also Read-देश के 4 राज्यों में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, MP-CG में लाखों नाम कटे
