Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Nikita Dutta COVID Positive: शिल्पा शिरोडकर के बाद अब निकिता दत्ता कोरोना पॉजिटिव! घर पर क्वारैंटाइन..
  • एंटरटेनमेंट

Nikita Dutta COVID Positive: शिल्पा शिरोडकर के बाद अब निकिता दत्ता कोरोना पॉजिटिव! घर पर क्वारैंटाइन..

Hema Gupta May 23, 2025

Nikita Dutta COVID Positive: बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता दत्ता और उनकी मां कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। निकिता ने खुद सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल दोनों घर पर क्वारैंटाइन में हैं और उन्हें हल्के लक्षण हैं।

Read More: Suniel Shetty Reveals: बेटी अथिया ने एक्टिंग छोड़ने का लिया फैसला!

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जारिए दी जानकारी..

निकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि – “कोविड ने मुझसे और मेरी मां से हेलो कह दिया है। उम्मीद है ये अनचाहा मेहमान ज्यादा दिन नहीं रहेगा। इस छोटे से क्वारैंटाइन के बाद मिलते हैं। सभी लोग सुरक्षित रहें।”

कोरोना संक्रमण के चलते निकिता ने फिलहाल अपने सभी पेशेवर कमिटमेंट्स स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने अपने फैंस से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील भी की।

2014 में किया था बॉलीवुड डेब्यू, टीवी और वेब पर भी बनाई पहचान..

निकिता ने 2012 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने 2014 में फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से बॉलीवुड में कदम रखा। टीवी पर उनकी शुरुआत 2015 में शो ‘ड्रीम गर्ल’ से हुई, जबकि ‘एक दूजे के वास्ते’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikita Dutta (@nikifying)

इसके बाद उन्होंने ‘गोल्ड’ (2018), ‘कबीर सिंह’ (2019), ‘द बिग बुल’ और ‘डिब्बुक’ (2021) जैसी फिल्मों में काम किया। 2022 में वह वेब सीरीज़ ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में भी नजर आईं।

‘ज्वेल थीफ’ से निकिता दत्ता ने बॉलीवुड ड्रीम किया पूरा…

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता दत्ता हाल ही में फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आईं। निकिता के लिए यह फिल्म सिर्फ एक और प्रोजेक्ट नहीं थी, बल्कि उनके ‘बॉलीवुड ड्रीम’ के पूरे होने जैसा अनुभव था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

निकिता ने बताया कि –

“सिद्धार्थ आनंद की फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए एक बड़ा सपना था। ‘ज्वेल थीफ’ ने मुझे पहली बार वो एहसास दिया, जो एक क्लासिक बॉलीवुड हीरोइन को होता है। यह सिर्फ डांस करने तक सीमित नहीं था, बल्कि एक एक्ट्रेस की तरह महसूस करने का पूरा मौका मिला।”

इस फिल्म में निकिता के किरदार और परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उनका मानना है कि यह फिल्म उनके करियर के एक खास मोड़ को दर्शाती है।

शिल्पा शिरोडकर भी हैं कोरोना पॉजिटिव, पहले दी थी जानकारी..

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार किसी फिल्म या शो को लेकर नहीं, बल्कि अपनी तबीयत को लेकर। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों और उनके चाहने वालों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की हैं।

आपको बता दें कि, शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं हैं, जिसमें उन्हें करणवीर और विवियन डिसेना के इर्द गिर्द ज्यादा देखा गया।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी..

51 वर्षीय अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – “हेलो! मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। आप सभी लोग सुरक्षित रहें और मास्क पहनना न भूलें।”

 

उनकी इस पोस्ट के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। तमाम फैंस और सेलेब्रिटीज ने उनकी हिम्मत बढ़ाई और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

शिल्पा की पोस्ट पर कई सेलेब्रिटी दोस्तों ने प्रतिक्रिया दी-

सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट किया: “TOh god!!! Take care shilpaaa… speedy recovery ❤️❤️” और जूही बब्बर ने लिखा: “Stay strong and rest well” चुम दारंग ने लिखा कि- ‘Get well soon❤️’ वहीं इंदिरा कृष्णा और नम्रता शिरोडकर ने भी दिल वाले और दुआओं से भरे इमोजी भेजकर अपना समर्थन जताया।

फैंस के रिएक्शन…

शिल्पा को कोरोना होने की वजह से फैंस उनकी फिकर कर रहें है, एक ने लिखा कि- ‘Take care Shilpa maaaam❤️’, एक ने लिखा कि- ‘Daymmm !!!! Pls take care love ❤️ get will soon 😚😚’, एक ने लिखा कि- ‘OMG!! How??? Stay safe mam.. get well soon 🙏🏼❤️’, एक ने लिखा कि- ‘Shilpa ji apna dhyan rkho u r too kind or positive person good wishes and speedy recovery to u❤️🙌’, एक ने लिखा कि- ‘Whattttt 😢 Take care Shilpa mam jaldi thik ho jaogi inshallah ❤️❤️❤️🇧🇩।’

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bihar Election 2025: CM नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, चुनाव के लिए NDA की तैयारियां तेज
Next: INDORE : राजवाड़ा में कांग्रेस का शुद्धिकरण

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.