Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • सोनीपत NIFTEM ने बनाया बाजरे से चावल: शुगर मरीज भी खा सकेंगे
  • देश-विदेश

सोनीपत NIFTEM ने बनाया बाजरे से चावल: शुगर मरीज भी खा सकेंगे

Shital Sharma October 26, 2025

 niftem-bajra-rice-diabetic-friendly

niftem bajra rice diabetic friendly: सोनीपत। अब बाजरे से भी चावल बनाया जा सकता है। यह सुनकर शायद अटपटा लगे, लेकिन सोनीपत के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) ने इसे सच कर दिखाया है। वैज्ञानिकों ने बाजरे, काले चावल और काला नमक मिलाकर एक नया चावल तैयार किया है, जिसे खासतौर पर शुगर मरीज भी सुरक्षित रूप से खा सकते हैं।

क्या खास है इस चावल में?

NIFTEM के डायरेक्टर डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय के मुताबिक, डॉ. अंकुर ओझा और उनकी टीम ने इस चावल को तैयार किया है। इसे ‘कंपोजिट राइस एक्टूडेड मिलेट’ नाम दिया गया है और पेटेंट भी मिल चुका है। एक्सट्रूजन टेक्नोलॉजी से बनाया गया यह चावल हल्का भूरा रंग का होता है और इसका स्वाद आम चावल जैसा ही है।

सबसे खास बात यह है कि इस चावल की खीर सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाएगी, जैसे नूडल्स की तरह। एक पैकेट से 6 कटोरी खीर बनाई जा सकती है, जिसमें आयरन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं।

कैसे तैयार किया गया?

वैज्ञानिकों ने 33% बाजरा, 33% काला नमक चावल और 33% काला चावल मिलाकर चावल बनाया। इसके लिए हाई प्रेशर और तापमान में एक्सट्रूजन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। इसमें किसी तरह का कृत्रिम रंग या मिलावट नहीं है, और यह पूरी तरह प्राकृतिक है।

इस चावल में दूध के ठोस पदार्थ, मखाना ग्रिट्स, बादाम, पिस्ता और इलायची भी मिलाए गए हैं। इसे दो स्वादों में तैयार किया गया है।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

बाजार में उपलब्धता और कीमत: niftem bajra rice diabetic friendly

डॉ. ओझा के अनुसार, यह चावल अगले महीने तक बाजार में उपलब्ध होगा। कीमत अभी तय नहीं हुई है, लेकिन बताया गया है कि यह वर्तमान में बिक रहे चावलों से करीब 20% सस्ता होगा। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने NIFTEM के साथ मिलकर इस चावल को आम लोगों तक पहुँचाने के लिए समझौता किया है।

 niftem-bajra-rice-diabetic-friendly

फायदे और उपयोग

  • शुगर मरीजों के लिए सुरक्षित: इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है।
  • तेज पकने वाला: सिर्फ 5 मिनट में खीर या अन्य व्यंजन तैयार।
  • पौष्टिक: आयरन, विटामिन सी और मिलेट्स से भरपूर।
  • स्वादिष्ट: बाजरा और काले चावल का मिश्रण, स्वाद में सामान्य चावल जैसा।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : पीएम मोदी मन की बात के 127 वें एपिसोड में बोले-भारतीय नस्ल के श्वान की तारीफ की
Next: जेडीयू में बगावत: बिहार चुनाव से पहले 16 नेताओं की पार्टी से छुट्टी, नीतीश कुमार ने दिखाया सख़्त रुख

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.