Nidhi Chirag Wedding: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में कथावाचक निधि सारस्वत और BJP नेता चिराग उपाध्याय आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। हल्दी की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई। वेदांता फार्म हाउस में आयोजित इस शादी में परिवार और करीबी लोगों ने शिरकत की। हल्दी के दौरान दूल्हा चिराग DJ पर डांस करते हुए नजर आए।
कौन है चिराग
चिराग के पिता रामवीर उपाध्याय पूर्व मंत्री रह चुके हैं, जबकि उनकी मां सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। शादी में दोनों परिवारों की राजनीतिक और धार्मिक झलक देखने को मिली।

Nidhi Chirag Wedding: 5 साल पहले हुई मुलाकात
कथावाचक निधि और चिराग की मुलाकात करीब 5 साल पहले अलीगढ़ में आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में हुई थी। अध्यात्म और भक्ति में रुचि रखने वाले चिराग और निधि की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी हो गई। दोस्ती का ये रिश्ता प्यार में बदल गया। निधि अलीगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि चिराग हाथरस के निवासी हैं।

ढाई किलो गोल्ड पहनकर पहुंचे आशु
Nidhi Chirag Wedding: वेन्यू को फूलों से सजाया गया। वहीं स्टेज पर बड़ी स्क्रीन में चिराग उपाध्याय के दिवंगत पिता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की तस्वीर लगाई गई। शादी में हाथरस के प्रॉपर्टी कारोबारी आशु शर्मा भी पहुंचे हैं। वह ढाई किलो गोल्ड पहने हुए हैं। कारोबारी के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।
कथावाचक इंद्रेश और शिप्रा ने लिए सात फेरे, कुमार विश्वास बोले – अगला नंबर धीरेंद्र शास्त्री का

शादी में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सिंगर बी प्राक और जाने-माने कथा वाचकों सहित देश की कई बड़ी हस्तियां पहुंची। पूरी खबर…
