Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Nidhi TMKOC Exit Reason: 7 साल बाद इस एक्ट्रेस ने बताया क्यों छोड़ा TMKOC, सेट पर हुआ था इमोशनल ब्रेकडाउन!
  • एंटरटेनमेंट

Nidhi TMKOC Exit Reason: 7 साल बाद इस एक्ट्रेस ने बताया क्यों छोड़ा TMKOC, सेट पर हुआ था इमोशनल ब्रेकडाउन!

Hema Gupta July 6, 2025

Nidhi TMKOC Exit Reason: पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं निधि भानुशाली ने शो छोड़ने के 6 साल बाद शो छोड़ने की असली वजह बताई। लंबे समय से यह माना जा रहा था कि उन्होंने पढ़ाई के कारण शो छोड़ा था, लेकिन अब खुद उन्होंने इंटरव्यू में इस पर सफाई दी है।

Read More: Dhurandhar film 1st teaser: रणवीर सिंह के बर्थडे पर मिला फैंस को तोहफा, ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज…

2012 से 2019 तक निभाया सोनू का किरदार…

निधि ने 2012 में झील मेहता को रिप्लेस कर ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निभाना शुरू किया था। 7 साल तक वे इस रोल में बनी रहीं और साल 2019 में शो को अलविदा कह दिया। उनके बाद यह भूमिका पलक सिधवानी को मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by .𖥔 ݁ ˖ Nidhi ✩₊˚⋆⁺₊ (@_ninosaur)

“दिमाग पर बना प्रेशर, सेट पर हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन”- भानुशाली

निधि ने बताया कि शूटिंग का शेड्यूल बेहद टाइट होता था। 12-12 घंटे काम करना, लगातार शूटिंग और वही रूटीन – इन सबका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा। उन्होंने कहा:-

“शुरुआत में सीखने को बहुत कुछ मिल रहा था, लेकिन कुछ सालों बाद दिमाग में इतना प्रेशर बन गया कि मुझे एहसास भी नहीं हुआ। सेट पर मेरा सबसे बड़ा इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by .𖥔 ݁ ˖ Nidhi ✩₊˚⋆⁺₊ (@_ninosaur)

पढ़ाई और खुद को समय देने के लिए लिया ब्रेक…

निधि उस वक्त फिल्म्स, टेलीविजन और न्यू मीडिया प्रोडक्शन में बैचलर्स कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जब वो सेकेंड ईयर में थीं, तभी उन्होंने तय किया कि उन्हें अपनी पढ़ाई और बाकी जिंदगी को भी वक्त देना है।

“जब आप लगातार भागते रहते हो तो एक वक्त ऐसा आता है जब रुकना जरूरी हो जाता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by .𖥔 ݁ ˖ Nidhi ✩₊˚⋆⁺₊ (@_ninosaur)

एक बड़ी बीमारी ने बदली निधि की सोच…

शो के दौरान निधि गंभीर रूप से बीमार भी हुई थीं। करीब डेढ़ साल तक उनकी तबीयत खराब रही। उन्होंने कहा कि उस अनुभव ने उनकी सोच को पूरी तरह बदल दिया।

उन्होंने कहा कि-

“बीमारी से उबरने के बाद मुझे लगा कि जो चीजें पहले ज़रूरी लगती थीं, अब वैसी नहीं रहीं। तभी मुझे यकीन हुआ कि शो छोड़ने का फैसला बिल्कुल सही है।”

टप्पू सेना से जुड़ना था चुनौती भरा…

निधि ने बताया कि शो में आते ही टप्पू सेना के साथ बॉन्ड बनाना आसान नहीं था। लेकिन समय के साथ उन्होंने सभी से दोस्ती की और दर्शकों से उन्हें भरपूर प्यार मिला।

सोनू भिड़े के रोल के लिए 800 लड़कियों में चुनी गईं थीं निधि…

निधि ने खुलासा किया कि ‘सोनू’ के रोल के लिए 600 से 800 एक्ट्रेसेज ने ऑडिशन दिया था। उनमें से उन्हें यह मौका मिलना उनके लिए चौंकाने वाला और खुश करने वाला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by .𖥔 ݁ ˖ Nidhi ✩₊˚⋆⁺₊ (@_ninosaur)

“कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा” – निधि

शो छोड़ने के बाद निधि ने सोशल मीडिया और ट्रैवल व्लॉग्स के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा: –

“आज भी मुझे लगता है कि वो फैसला 100% सही था। मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।”

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
Next: मंगलौर में कावड़ खंडित होने के आरोप में मारपीट: मुस्लिम परिवार पर हमला, कार में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.