Nidhhi Agerwal viral video : साउथ इंडस्ट्री की जानी – मानी एक्ट्रेस निधि अग्रवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘The Raja Saab’की फिल्म को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं, ऐसे में इस फिल्म के गाने का लॉन्च इवेंट 16 दिसंबर बुधवार के दिन हैदराबाद में रखा गया था, जहां एक्ट्रेस निधि अग्रवाल भी शामिल हुईं। लेकिन निधि की एक झलक पाने के लिए आएं फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनकी झलक पाने, उनके साथ फोटो खीचवाने के लिए धक्का – मुक्की शुरु कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Nidhhi Agerwal viral video
प्रभास और निधि की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ के गाने ‘सहना सहना’ का लॉन्च इवेंट रखा गया था, इस इवेंट में एक्ट्रेस भी शामिल हुईं। लेकिन जब लौट रहीं थी, तो अचानक भीड़ ने उन्हें घेर लिया। लोग उनकी झलक पाने, उनके साथ सेल्फी लेने की धुन ये भी नहीं देख पा रहें थे कि एक्ट्रेस को कितनी परेशानी हो रही है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है, इतनी ज्याद भीड़ थी की निधि अपनी कार तक भी नहीं पहुंच पा रहीं थी, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के बीच काफी परेशानी में दिखती है, सिक्योरिटी उन्हें प्रोटेक्ट करती दिखाई दे रही है, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से वो काफी देर में कार तक पहुंची और उसमें बैठ पाई।
Nidhhi Agerwal viral video: सहना सहना गाना लॉन्च
फिल्म का ‘सहना सहना’ गाना लॉन्च हो चुका है, जिसमें एक्ट्रेस ने यलो कलर का स्टाइलिश ड्रेस पहन रखा है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं, उनके खुले बाल और उनकी नशीले आंखे उनकी लुक में और निखार ला रही है। वहीं एक्टर पहले व्हाइट कलर के टीशर्ट जैकेट मे नजर आते है, जिसमें उनका लुक काफी क्लासी और डिसेंट लग रहा है। उसके बाद वो ब्राउन शर्ट और ब्लैक कोट में नजर आ रहें हैं।
कब होगी फिल्म रिलीज?
साउथ के फेमस एक्टर प्रभास और निधि अग्रवाल दोनों इस फिल्म में लीड रोल में है, इनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ 9 जनवरी को बॉक्स ऑफिस में रिलीज दस्तक देगी। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
बता दें कि ये फिल्म कई भाषाएं तेलुगु, हिंदी, तमिल , कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा।
