Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Nicholas International Retirement: 29 साल के इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Nicholas International Retirement: 29 साल के इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास…

Hema Gupta June 10, 2025

Nicholas International Retirement: वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 29 साल की उम्र में उन्होंने यह फैसला किया। पूरन वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Read More: MS Dhoni ICC Hall of Fame: महेंद्र सिंह धोनी बने ICC हॉल ऑफ फेम का हिस्सा…

इंस्टाग्राम पोस्ट में जताई भावनाएं…

पूरन ने लिखा…

निकोलस पूरन ने इंस्टाग्राम पर सन्यास की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर की और उसके नीचे लिखा कि- “यह बहुत मुश्किल था, लेकिन मैंने इस बारे में बहुत सोचा है। बहुत सारा प्यार निकी पी।”

पोस्ट पर लिखा कि – “काफी सोचने के बाद मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला लिया है। यह खेल जिसे हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत कुछ दिया है और देता रहेगा – खुशी, उद्देश्य, कभी ना भूलने वाली यादें और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका. मैरून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना… इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि यह मेरे लिए वास्तव में क्या मायने रखता है। कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक सम्मान की बात है, जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nicholas Pooran (@nicholaspooran)

फैंस को किया धन्यवाद…

“फैंस… आपके अटूट प्यार के लिए धन्यवाद, आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों का जश्न बेजोड़ जुनून के साथ मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और टीममेट्स इस सफर में मेरे साथ चलने के लिए धन्यवाद। आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे मुश्किल समय से बाहर निकाला. अपने करियर के इंटरनेशनल चैप्‍टर को बंद करने से वेस्‍टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा प्‍यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम को सक्‍सेस और स्‍ट्रैंथ के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

2016 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू…

निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में T20 मैच से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका कभी नहीं मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nicholas Pooran (@nicholaspooran)

पूरन का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर…

निकोलस पूरन ने अपने इंटरनेशनल करियर में वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले।

1. वनडे में उन्होंने 39.66 की औसत और 99.15 के स्ट्राइक रेट के साथ 1,983 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम 3 शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं।

2. वहीं टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 2,275 रन बनाए और इस प्रारूप में वेस्टइंडीज के सर्वोच्च रन स्कोरर बने।

पूरन ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया और अहम पारियां खेलीं।

टेस्ट में नहीं मिला मौका, अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर फोकस…

पूरन को अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका कभी नहीं मिला। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी वह पूरी तरह क्रिकेट से दूर नहीं होंगे। अब वह दुनियाभर की टी-20 लीगों में खेलते हुए नजर आएंगे, जहां उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी की खास मांग है।

करियर में उतार-चढ़ाव भी देखे…

पूरन का करियर कई विवादों और बदलावों से भी भरा रहा –

1. 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ बॉल टेम्परिंग के आरोप में उन्हें 4 मैचों के लिए सस्पेंड किया गया था।

2. इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और टीम की कप्तानी संभाली।

3. उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया।

4. 2022 में उन्हें वाइट-बॉल टीम का स्थायी कप्तान बनाया गया।

5. लेकिन T20 वर्ल्ड कप 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया

आखिरी इंटरनेशनल मैच कब खेला?

1. आखिरी वनडे: जुलाई 2023 में श्रीलंका के खिलाफ

2. आखिरी T20I: दिसंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Panchmukhi Hanuman Vrat: शत्रु, तांत्रिक बाधा और कालसर्प दोष से मुक्ति का उपाय, करें पंचमुखी हनुमान व्रत
Next: CG Transfer Policy : 6 से 13 जून तक तबादले, जान वे पूरी प्रोसेस

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.