Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • कानपुर में NIA का छापा, शाहीन का खुला कच्चा-चिठ्ठा, अयोध्या भी गई थी डॉ. शाहीन
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

कानपुर में NIA का छापा, शाहीन का खुला कच्चा-चिठ्ठा, अयोध्या भी गई थी डॉ. शाहीन

himani Shrotiya November 19, 2025
NIA Raid Kanpur Dr Shaheen: दिल्ली ब्लास्ट के बाद ATS और NIA की टीमों ने 12 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान हितकारी नगर से हरियाणा की एक कार बरामद की। सुरक्षा एजेंसियां लेडी टेररिस्ट डॉ. शाहीन के मददगारों की जांच में लगी हुई है। 

ATS ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को लेटर लिखकर सभी मदरसों औऱ मस्जिदों से विस्तृत जानकारी मांगी है। कानपुर मेडिकल कॉलेज छोड़कर बिना बताए गायब होने वाले 7 डॉक्टरों से पूछताछ की गई तो डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज छोड़ने का कारण कम सैलरी और ज्यादा खर्च बताया।

7 जिलों के मदरसों की मांगी रिपोर्ट
7 जिलों के मदरसों की मांगी रिपोर्ट

कानपुर गई थी शाहीन

दरअसल, एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि शाहीन ब्लास्ट से 25 दिन पहले कानपुर आई थी। शाहीन सईद के साथ कितने डॉक्टरों ने कानपुर मेडिकल कॉलेज में जॉइन किया था, उनमें से कौन-कौन उससे संबंध रखते थे। कौन-कौन उसके घर आता था, इन सबसे जुड़ा पूरा डेटा खंगाला जा रहा है।

वहीं, शाहीन के भाई के ससुराल वालों से भी पूछताछ की जा रही है। यह भी खुलासा हुआ है कि लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में डॉ. परवेज को नौकरी शाहीन के रेफरेंस के जरिए मिली थी।

डॉ. परवेज को शाहीन के रेफरेंस से मिली नौकरी

जांच एजेंसियों को अब ऐसे संकेत मिले हैं जिनका नाता इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, नौकरी और ‘तमीम’ नाम से जुड़ी साख से दिखता है। सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि, डॉ. परवेज को विश्वविद्यालय में नौकरी रेफरेंस के जरिए मिली थी। उसे लखनऊ में मकान भी खरीदवाया था। शाहीन और तमीम के नामों पर कुछ नियुक्तियां भी दर्ज मिली हैं। 

शाहीन के रेफरेंस से मिली नौकरी

NIA Raid Kanpur Dr Shaheen: 2 साल तक UAE में रही शाहीन

जांच में सामने आया कि डॉ. शाहीन 2 साल तक संयुक्त अरब अमीरात में रह चुकी है। एजेंसियों को शक है कि वहीं पर डॉ. शाहीन को जैश की महिला विंग जमात उल मोमिनात को तैयार करने की ट्रेनिंग दी गई। शाहीन ने साल 2016-2018 के बीच UAE में रहकर नौकरी की थी। शाहीन दिल्ली ब्लास्ट से 2 महीने पहले लखनऊ आई थी। और अयोध्या भी गई थी।

यह बात भी सामने आ रही है कि शाहीन ने कानपुर के डिफेंस एरिया में भी रेकी की थी। इलाके में लगे कैमरों में शाहीन की यह हरकत रिकॉर्ड हुई है।

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क, 200 लोग रडार पर, मस्जिदों, गेस्ट हाउसों में चेकिंग

Faridabad Nuh terror network: दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद हरियाणा के फरीदाबाद और नूंह जिलों में सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), स्थानीय क्राइम ब्रांच और अन्य केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं।

फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क
फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क

छापेमारी के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने नूंह की हयात कॉलोनी से दो और लोगों—रिजवान और शोएब—को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पर आतंकी गतिविधियों में फंडिंग करने का आरोप है। पूरी खबर….

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: UK CM MEETING FOR STATE: सीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक..कई मामले पर हुई चर्चा
Next: जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 18 महीने तक बिल्कुल फ्री मिलेगा Google Gemini 3 Pro

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.