
रोड मुसलमानों के लिए नही..
57 सेकेंड के वीडियो में 3 लोग दिखते हैं, जिनमें से 2 युवतियां हैं। एक युवक फोन से वीडियो बना रहा है। इसके बाद हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने न केवल इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, बल्कि इसकी जिम्मेदारी भी ली है। हिंदू रक्षा दल की 2 महिलाएं गुरुवार देर शाम नेशनल हाईवे-72A पर पहुंचीती। एक महिला गले में भगवा गमछा डालकर सीमेंटेड ब्लॉक पर अंग्रेजी में लिख रही है- ‘This road is not allowed for Muslims.’ हिंदी में भी लिखा कि ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है। घटना देहरादून के सहारनपुर बॉर्डर के मोहण्ड के पास बने एलिवेटेड रोड की है।
‘जिहादी टैक्स नहीं देते’
हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। ललित शर्मा का दावा है कि नेशनल हाईवे हिंदुओं के टैक्स से बनता है और “जिहादी” टैक्स नहीं देते, इसलिए उन्हें रोड पर चलने का अधिकार नहीं है। साथ ही चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि नेशनल हाईवे पर मुसलमानों को चलने नहीं दिया जाएगा।

Road not for Muslims: पिंकी चौधरी का बयान
इधर, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हमारे कार्यकर्ताओं ने लिखा है कि मुसलमानों के लिए सड़कें नहीं हैं और उन्होंने बिल्कुल ठीक लिखा है। आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि इस देश में कितने फीसदी मुसलमान हैं और वे लोग कितना टैक्स दे रहे हैं। यह हमारे टैक्स का दिया हुआ पैसा है और सारा फायदा ये लोग उठा रहे है।
View this post on Instagram
‘पैसा हमारा, लाभ जिहादियों को’
पिंकी चौधरी ने कहा – हमारे जितने भी बड़े मंदिर हैं, उनमें से सारा पैसा सरकार को जाता है। अगर ज्यादा ही भाईचारे का पाठ किसी को अच्छा लगता है, तो वह यह देखे कि कितनी मस्जिदों और मदरसों का पैसा सरकार को जाता है। हमारा पैसा और लाभ सारा जिहादियों को देना, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरी ताकत के साथ इसका विरोध किया जाएगा।
