एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में ऐश्वर्या के ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ के दौरान सुर्खियों में छाई थी। अब वो IIFA 2024 में अपना जलवा बिखेर रही हैं।
साउथ के सितारे पहुंचे अबू धाबी
ऐश्वर्या IIFA 2024 का हिस्सा बनने अबू धाबी पहुंच चुकी हैं। इस अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड ही नहीं साउथ के सितारे भी पहुंच रहे हैं। इसी बीच अब ऐश्वर्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
ऐश्वर्या ने छुए पैर
पिछले दिनों SIIMA 2024 अवॉर्ड्स के दौरान आराध्या बच्चन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार के पैर छूती नजर आईं। आराध्या को ऐसा करता देख लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी। वहीं, अब IIFA 2024 का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या ने भरी महफिल में अपने ‘गुरु’ मणिरत्नम के पैर छूए।
दरअसल, IIFA 2024 इवेंट में पोन्नियिन सेलवन II के लिए मणिरत्नम को अवॉर्ड दिया गया। ऐसे में ऐश्वर्या ने उन्हें अवॉर्ड देने से पहले उनके पैर छूए। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। इस पर कमेंट कर यूजर्स ऐश्वर्या की खूब तारीफ कर रहे हैं।
