Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • जन्म के 5 घंटे बाद थमी नवजात की सांसें: गले पर निशान, गला घोंटकर हत्या करने की आशंका
  • Top Story
  • जुर्म गाथा
  • राजस्थान

जन्म के 5 घंटे बाद थमी नवजात की सांसें: गले पर निशान, गला घोंटकर हत्या करने की आशंका

himani Shrotiya November 8, 2025

newborn murder in Churu hospital:  राजस्थान के चूरू जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह के चलते जन्म लेते ही नवजात शिशु की हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना चूरू जिला मुख्यालय स्थित राजकीय भरतिया अस्पताल की है।
बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म रात में हुआ और कुछ ही घंटों बाद किसी अपने ने ही उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

सुबह मिला मासूम का शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अजीतसर निवासी गुड्डी देवी (40) को गुरुवार देर रात प्रसव पीड़ा के चलते राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि गुड्डी देवी ने सामान्य प्रसव के जरिए एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। जन्म के तुरंत बाद मां और बच्चे दोनों की स्थिति सामान्य थी और उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

रातभर सब कुछ सामान्य दिखा, लेकिन सुबह करीब पांच बजे परिजनों में से किसी ने अचानक नवजात को एनआईसीयू (NICU) वार्ड में अचेत अवस्था में पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

सुबह मिला मासूम का शव
सुबह मिला मासूम का शव

newborn murder in Churu hospital: गले पर मिले निशान

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि प्राथमिक जांच में नवजात के गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं। इससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई हो सकती है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बच्चे की मौत स्वाभाविक नहीं लग रही, इसलिए पूरे मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और नवजात का शव मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Read More: राजस्थान सड़क हादसे में डिवाइडर तोड्र ट्रक में घुसी कार

परिजनों पर शक गहराया

अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि जब प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया था, तो परिजनों को इसकी सूचना तुरंत दे दी गई थी, लेकिन कोई भी लंबे समय तक नवजात को देखने नहीं आया।
इस बात से अस्पताल प्रशासन को भी शक हुआ कि आखिर परिवार शव लेने क्यों नहीं आया।

इसके अलावा, लेबर रूम स्टाफ ने बताया कि जब गुड्डी देवी को अस्पताल लाया गया, तब उनके पास गर्भावस्था के दौरान कराई गई कोई भी जांच रिपोर्ट या पर्ची नहीं थी। जब इस बारे में सवाल किए गए, तो परिवार के सदस्य जवाब नहीं दे पाए।

परिजनों पर शक गहराया
परिजनों पर शक गहराया

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

newborn murder in Churu hospital: चूरू कोतवाली पुलिस ने इस मामले में परिजनों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच के कई पहलू खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात की हत्या किसने और क्यों की।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Bihar Election 2025: बिहार में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बैक टू बैक कार्यक्रम
Next: MP NEWS : धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का दूसरा दिन

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.