NZ vs Sri Super 8: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 46वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 169 रनों का टारगेट दिया। सुपर 8 का यह मैच कोलंबो के R प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Mitchell Santner 47(26) and Cole McConchie’s 31*(23) partnership of 84(47) steers the innings to a total of 168/7. Time to defend.
Watch LIVE in NZ on @skysportnz. Live scoring at https://t.co/ZEAQQg55DT#NZvSL #T20WorldCup pic.twitter.com/iNQ4SJOaLu
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 25, 2026
कीवीज की पारी
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम के मार्क चापमैन (0), रचिन रवींद्र (32 रन) और टिम साइफर्ट (8 रन) बनाकर बवेलियन लौट गए। तीनों का विकेट मीथीशा तीक्षणा ने लिया। दुष्मंथा चमीरा ने ग्लेन फिलिप्स (18) और टिम साइफर्ट (8 ) को आउट किया। चमीरा ने भी तीन विकेट झटके.

NZ vs Sri Super 8: प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।
करो या मरो का मुकाबला
सुपर 8 के पहले मैच में श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं न्यूजीलैंड का मैच पाकिस्तान के खिलाफ धुल गया। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों को जीतना बेहद जरूरी है। श्रीलंका की टीम अगर आज हारी तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
