Bhopal Saurabh Sharma Update News: राजधानी भोपाल के जंगलों में खड़ी एक लावारिस गाड़ी से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नगद बरामद होने के बाद यह मामला अब नई मोड़ पर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ शर्मा नामक एक पूर्व आरक्षक और गोविंद सिंह राजपूत के करीबी सहयोगी का नाम इस भ्रष्टाचार में सामने आया है।
दिग्विजय ने भ्रष्टाचार के खेल के 4 खिलाडियों के बताए नाम
Bhopal Saurabh Sharma Update News: बताया जा रहा है कि सौरभ शर्मा अपनी ताकत और प्रभाव के कारण प्रदेश के उच्च अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अपने इशारे पर चलाने में सक्षम था। वह परिवहन विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग कराता था और नाके की नीलामी में भी सक्रिय था। इसके अलावा वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वसूली का काम करता था। सौरभ शर्मा का प्रभाव इतना बढ़ चुका था कि वह खुद को परिवहन मंत्री मानने लगा था और गोविंद सिंह राजपूत के इशारे पर भ्रष्टाचार में शामिल था।
भोपाल में दिग्विजय सिंह ने की प्रेसवार्ता

Bhopal Saurabh Sharma Update News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में प्रेस वार्ता में कहा कि जो भोपाल के जंगल में सोना और नगद मिला है उसको लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कमलनाथ पर यह दबाव था कि परिवहन विभाग गोविंद सिंह राजपूत को सौंपा जाए। इसके बाद सौरभ शर्मा और उसके साथी अधिकारी चेक पोस्टों की नीलामी में शामिल होते थे और अधिक बोली लगाने वाले को यह ठेका मिलता था। दिग्विजय ने यह भी आरोप लगाया कि इस भ्रष्टाचार के मामले में 4 मुख्य लोग शामिल थे संजय श्रीवास्तव, वीरेश, दशरथ सिंह पटेल, और सौरभ शर्मा।
दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Bhopal Saurabh Sharma Update News: दिग्विजय सिंह ने इस पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने की अपील करते हुए एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के गिरने के बाद भ्रष्टाचार के इन खेलों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई थी और यह मामला दबाने की कोशिश की जा रही थी।

विदेश में काले धन का इस्तेमाल हो रहा-राज्यसभा सांसद

Bhopal Saurabh Sharma Update News: साथ ही दिग्विजय ने कहा कि इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करना चाहिए और सौरभ शर्मा के दुबई में होने के कारण यह भी सवाल उठाया कि विदेशों में काले धन का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह मामला अब राजनीतिक हलकों में गर्मा गया है और विभिन्न नेताओं के बयान और आरोपों के बीच जांच की दिशा तय करने की कोशिश की जा रही है।
