CM डॉ. मोहन ने किया उद्घाटन

Swami Vivekanand Jayanti: मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली का उद्घाटन किया… जिससे शहर में एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ। यह रंगोली 18 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाई गई है और इसमें स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी गई हैं।
सीएम ने अर्पित की भारत माता के चरणों में पुष्पांजलि

Swami Vivekanand Jayanti: आपको बतादें की रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक पहुंचकर भारत माता के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और रंगोली का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस विशाल रंगोली में रंग भरने का कार्य भी किया।
इंदौर के शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने तैयार की रंगोली

Swami Vivekanand Jayanti: यह रंगोली 225 X 80 फीट आकार में है और इसे बनाने में 4000 किलोग्राम प्राकृतिक ईको-फ्रेंडली रंगों का उपयोग किया गया। इस रंगोली का उद्देश्य युवाओं को संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश देना है। इसे इंदौर की प्रसिद्ध रंगोली कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने तैयार किया जिनकी कला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है।
शौर्य स्मारक में प्रवेश नि:शुल्क

Swami Vivekanand Jayanti: इस विशेष अवसर पर शौर्य स्मारक में प्रवेश आम जनता के लिए नि:शुल्क रखा गया है, ताकि लोग इस अद्भुत कला कृति का आनंद ले सकें।
