आधार में किसी भी छोटी-सी जानकारी को अपडेट करवाना पहले काफी झंझट भरा काम माना जाता था लंबी लाइनें, ऑफ़लाइन फॉर्म और कई तरह के दस्तावेज़। लेकिन UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च कर इस पूरी प्रक्रिया को लगभग घर बैठे, कुछ मिनटों के अंदर पूरा करने जैसा आसान बना दिया है। सबसे बड़ी शुरुआत हुई है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा से, जो अब सीधे ऐप पर ही उपलब्ध है।
Read More-जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 18 महीने तक बिल्कुल फ्री मिलेगा Google Gemini 3 Pro
मोबाइल नंबर, नाम और एड्रेस सबकुछ अपडेट होगा
UIDAI के अनुसार नए आधार ऐप में अब मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा लाइव कर दी गई है। जल्द ही नाम, एड्रेस और ईमेल आईडी को भी इसी ऐप के ज़रिए बदला जा सकेगा। इसका मतलब है कि अब किसी भी सुधार के लिए न तो सेंटर जाना पड़ेगा और न ही दस्तावेज़ अपलोड करने की ज़रूरत होगी। यूज़र्स की पहचान OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से हो जाएगी यानी आपका चेहरा ही आपका दस्तावेज़!
Read More-क्या आपकी नौकरी खतरे में है? AI से लड़ने का असली तरीका जानिए!
फायदा किन लोगों को होगा?
नई डिजिटल सुविधा खासकर इन लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी दूरदराज़ इलाकों में रहने वाले,वरिष्ठ नागरिक,नौकरी या पढ़ाई के चलते एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले लोग और जिनके पास तुरंत कोई दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं होता । UIDAI का कहना है कि यह सर्विस आधार अपडेट को तेज़, सरल और खासतौर पर सभी के लिए सुलभ बनाएगी।
Read More-Mohan government is taking loan: मोहन सरकार 3 हजार करोड़ के कर्ज के लिए ऑक्सन करेगी
नई सर्विस कैसे काम करती है?
UIDAI ने बताया कि पूरी प्रोसेस में सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं और सबसे अच्छा हिस्सा किसी भी दस्तावेज़ की जरूरत नहीं पड़ेगी। सबसे पहले ऐप कैसे सेट करें?
- अपने मोबाइल में Aadhaar App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर आधार नंबर डालें और लॉगिन करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा वेरिफाई करें।
- आगे इस्तेमाल के लिए 6-अंक का लॉगिन पिन सेट करें।
बस! ऐप तैयार है।
ऐप में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट होगा
- 6-अंकों वाला PIN डालकर ऐप में लॉगिन करें, नीचे स्क्रॉल करें और My Aadhaar Update पर क्लिक करें
- सबसे ऊपर ही Mobile Number Update का ऑप्शन मिलेगा उसे चुनें . पहले अपना मौजूदा मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें
- अब नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर से OTP वेरिफाई करें, इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन होगा, कैमरे में देखकर आंखें बंद खोलकर पहचान पूरी करें
- अंत में 75 रुपए का पेमेंट करें और अपडेट रिक्वेस्ट फाइल हो जाएगी कुछ समय बाद नया मोबाइल नंबर आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगा ।
