Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Never Store These Fruits in the Fridge: इन फलों को फ्रिज में रखने से होते हैं ये बड़े नुकसान…?
  • Lifestyle

Never Store These Fruits in the Fridge: इन फलों को फ्रिज में रखने से होते हैं ये बड़े नुकसान…?

Hema Gupta April 30, 2025

Never Store These Fruits in the Fridge: गर्मियों के दिनों में लोग अक्सर ताजगी बनाए रखने के लिए फल ज्यादा खाते है, और उसे फ्रिज में रख देते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, कुछ ऐसे फल भी होते हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से उनकी पौष्टिकता, स्वाद को नष्ट कर सकता है? वैज्ञानिक शोध और पोषण विशेषज्ञों की राय मानें तो कुछ खास फल ऐसे होते हैं जिन्हें ठंडे वातावरण में रखने से उनकी गुणवत्ता बिगड़ जाती है। ऐसे फलों को कमरे के तापमान पर ही रखना चाहिए ताकि वे सही तरीके से पक सकें और अपना असली स्वाद बनाए रखें।

Read More: Google NotebookLM : अब 76 नई भाषाओं में एआई पॉडकास्ट बनाएं

जानिए किन फलो को फ्रिज में नही रखना चाहिए…

केला (Banana)

इस फल को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योकि फ्रिज के ठंडे तापमान में केला जल्दी काला पड़ जाता है और उसका स्वाद भी खराब हो जाता है। केला सामान्यत: उष्णकटिबंधीय क्षेत्र का फल है जो गरम या सामान्य तापमान में अच्छे से पकता है। फ्रिज में रखने से इसके छिलके पर काले धब्बे आ जाते हैं और इसकी बनावट भी अजीब हो जाती है। इसके अलावा, केला फ्रिज में पकता नहीं, जिससे कच्चा केला हमेशा अधपका ही रह जाता है।

तरबूज और खरबूजा (Watermelon and Melon)

गर्मियों में इस फल को लोग खूब खाते है, अगर तरबूज या खरबूजा को फ्रिज में रखा जाए, तो उसके एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन की मात्रा कम हो जाती है। USDA (यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर) के अनुसार, तरबूज को अगर 12°C से नीचे के तापमान में रखा जाए, तो उसमें मौजूद पोषक तत्व कम हो जाते हैं। काटने के बाद ही इन्हें फ्रिज में रखा जाना चाहिए, लेकिन लंबे समय तक नही रखना चाहिए।

आम (Mango)

आम भी एक ऐसा फल है जिसे पकने के दौरान फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योकि आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कम होने लगते हैं। आमों को पकने के लिए गर्मी की आवश्यकता होती है। फ्रिज में रखने से आम का पकने की प्रक्रिया रुक जाती है और उसका स्वाद फीका हो सकता है। यदि आम पूरी तरह से पक चुके हों, तो उन्हें कुछ समय के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक नहीं।

पपीता (Papaya)

यह गर्मी पसंद करने वाला फल है। अधपका पपीता फ्रिज में रखने से कभी भी पूरी तरह से नहीं पकता और उसका स्वाद खराब हो सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंजाइम्स ठंडे तापमान में निष्क्रिय हो जाते हैं, जिससे पाचन में मदद करने वाला इसका गुण भी घट जाता है।

सेब (Apple)

हालांकि सेब को फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन अगर आप सेब को कई हफ्तों तक फ्रिज में रखते हैं तो इसका स्वाद धीरे-धीरे फीका होने लगता है। साथ ही, सेब अन्य फलों को जल्दी पकाने वाला एथिलीन गैस छोड़ता है। इसलिए सेब को अगर फ्रिज में रखना ही हो, तो उसे अन्य फलों से अलग रखना चाहिए।

नाशपाती (Pear)

नाशपाती को पकने के लिए गर्म वातावरण चाहिए। यदि इसे पकने से पहले ही ठंडे वातावरण में रख दिया जाए, तो यह अंदर से कठोर और बाहर से गला हुआ हो सकता है। नाशपाती को कमरे के तापमान पर रखकर पकने देना चाहिए और जब यह पूरी तरह से पक जाए, तभी फ्रिज में रखना चाहिए।

खट्टे फल..

नींबू और संतरे जैसे खट्टे फलों को फ्रिज में रखने से वे सूख सकते हैं और उनका स्वाद भी खराब हो सकता है।

फ्रिज में फल रखने से नुकसान..

1. अधिकतर फलों का स्वाद कमरे के तापमान में बेहतर होता है। फ्रिज में रखने से उनके फ्लेवर कम हो सकते हैं।

2. ठंडा वातावरण फलों की कोशिकाओं को सिकोड़ देता है जिससे वे गूदेदार या रबर जैसी बनावट के हो सकते हैं।

3. कुछ फल जैसे तरबूज और आम ठंडे तापमान में अपने विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स खो सकते हैं। और पोषण मूल्य में कमी हो जाती है।

4. फ्रिज में रखने से कुछ फल जैसे केले, आम और अवोकाडो की पकने की प्रक्रिया रुक जाती है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MIRZAPUR NEWS: अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने किया धरना प्रदर्शन… अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग
Next: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन : प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में महत्वपूर्ण कदम

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.