Nepali Student Suicide : आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Nepali Student Suicide : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक नेपाली छात्रा का शव मिला है। वह कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में तीसरे वर्ष की B.Tech की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, छात्रा प्रकृति लम्साल ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। रविवार शाम उसका शव हॉस्टल में मिला।
नेपाली छात्रों ने इस घटना को लेकर परिसर में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रकृति के बैच का एक भारतीय छात्र उन्हें परेशान कर रहा है। जिसे उसका बॉयफ्रेंड बताया गया।
Nepali Student Suicide शिकायतों के बाद कार्रवाई नहीं की
छात्रों का कहना है कि विवि ने शिकायतों के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने मामले को दबाने की कोशिश की।

हालांकि मृतक छात्र के चचेरे भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी भारतीय छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बॉयफ्रेंड का ऑडियो
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की और एक लड़का कॉल पर बात कर रहे हैं। लड़का लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है। वह लगातार फोन पर लड़की के साथ बदसलूकी कर रहा है। दोनों के बीच एक मुद्दे पर चर्चा हो रही है। लड़का लड़की से माफी मांगने के लिए कहता है। इसके लिए लड़की माफी मांगती है। दोनों के बीच लंबी बहस के बाद लड़की रोने लगती है।
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया
Nepali Student Suicide भुवनेश्वर के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने एक छात्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतक छात्र का मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स जब्त कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
नेपाल के पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“हमने नेपाली छात्रों की मदद के लिए नई दिल्ली दूतावास से दो अधिकारियों को भेजा है.
हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं…
” कि हमारे छात्रों को हॉस्टल में रहने या अपनी पसंद के अनुसार घर लौटने का विकल्प मिले।”
Nepali Student Suicide साथी छात्र ब्लैकमेल कर रहा था
मृतक छात्रा के चचेरे भाई ने भुवनेश्वर के इंफोसिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
उसने आरोप लगाया है कि उसी विश्वविद्यालय का एक छात्र उसकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा था।
इसी के चलते उसने रविवार को हॉस्टल में आत्महत्या कर ली।
भुवनेश्वर के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने कहा,
‘आरोपी छात्र हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
रविवार को एयरपोर्ट पर भागने की कोशिश में उसे पकड़ा गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कथित तौर पर नेपाली छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद …
बढ़े तनाव के कारण छात्रों को 17 फरवरी, 2025 तक परिसर खाली करने का आदेश दिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि बढ़ते तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
