Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • पहली विदेश यात्रा पर चीन जाएंगे नेपाली प्रधानमंत्री, टूटी 64 साल पुरानी परंपरा
  • Top Story
  • देश-विदेश

पहली विदेश यात्रा पर चीन जाएंगे नेपाली प्रधानमंत्री, टूटी 64 साल पुरानी परंपरा

Shital Sharma November 9, 2024

4 महीने बाद भी भारत ने केपी ओली को न्योता नहीं दिया

नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर चीन जा रहे हैं। काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग ने ओली को दो से छह दिसंबर तक की आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित किया है।

5 नवंबर को चीनी राजदूत ने नेपाल के विदेश सचिव लमसाल को निमंत्रण दिया था। नेपाल में यह परंपरा रही है कि भारत में सबसे पहले नया प्रधानमंत्री आता रहा है।

ओली के करीबी सलाहकारों ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि भारत इस परंपरा को जारी रखेगा, लेकिन कार्यभार संभालने के चार महीने बाद भी भारत से कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला। आमतौर पर नेपाल के प्रधानमंत्री को पद संभालने के तुरंत बाद नई दिल्ली से निमंत्रण मिलता है।

केपी शर्मा ओली फरवरी 2016 में प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार भारत आए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। पहली बार पीएम बनने के बाद भारत आए ओली अगस्त 2015 में पहली बार नेपाल के पीएम बने थे। इसके बाद फरवरी 2016 में वह भारत दौरे पर आए थे। एक महीने बाद मार्च में वह चीन गए। ओली अब तक चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह 2015 में 10 महीने, 2018 में 40 महीने और 2021 में तीन महीने के लिए पद पर रहे।

ओली ने इस साल चार जुलाई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। ओली ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान कई भारत-विरोधी कदम उठाए थे। उन्हीं के कार्यकाल में नेपाल सरकार ने विवादित नक्शा जारी किया था। इसके अलावा उन्होंने कई भारत विरोधी बयान भी दिए। इस बार माना जा रहा है कि केपी शर्मा ओली को न्योता न भेजने के पीछे की वजह यह है कि नेपाल को लेकर भारत की नीतियों में बदलाव आया है।

पीएम ओली इस यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ली कियांग से मुलाकात करेंगे। इस बीच ओली कोशिश करेंगे कि चीन सरकार नेपाल को दिए गए कर्ज को माफ करे। चीन ने पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए करीब 17,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है।

इससे पहले 23 अगस्त को नेपाल के वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल ने भी चीन से कर्ज माफ करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इतनी कमाई नहीं हो रही है कि वह चीन का कर्ज चुका सके।

पीएम के भारत दौरे की परंपरा 64 साल पहले शुरू हुई थी

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 26 जनवरी, 1960 को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए पहली बार नेपाल के प्रधानमंत्री बिशेश्वर प्रसाद कोइराला को निमंत्रण भेजा था। उस समय भारत ने नेपाल को 18 करोड़ रुपये की मदद दी थी। कोइराला ने इस साल अप्रैल में भी चीन की यात्रा की थी और चीनी नेता माओ त्से तुंग से मुलाकात की थी।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरुष दर्जी नहीं ले सकते महिलाओं का नाप: जिम-योग केंद्रों में पुरुष नहीं दे सकेंगे प्रशिक्षण
Next: नोटबंदी के 8 साल: 10 में से 9 लोगों का मानना है रियल एस्टेट में काला धन

Related Stories

Sonia Gandhi Khamenei PM
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल

himani Shrotiya March 3, 2026
बनारस-शहर एक नाम अनेक
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश
  • सनातन

बनारस-शहर एक नाम अनेक..जानिए किस नाम का क्या है महत्व

divya mistry March 3, 2026
Mathura Holika Dahan Panda
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • सनातन

25 फीट ऊंची लपटों से निकला पंडा, मथुरा में होलिका दहन का अद्भुत नजारा

himani Shrotiya March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल
  • Bhang Hangover Cure: होली में भांग पीने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर!
  • इंदौर सीवर हादसा: CM ने किया 30 लाख मुआवजे का ऐलान
  • 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे शाह, CM धामी ने संभाली कार्यक्रम की कमान
  • बनारस-शहर एक नाम अनेक..जानिए किस नाम का क्या है महत्व
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.